ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
रतलाम ग्रामीणराजनीति

विधायक दिलीप मकवाना की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा…

नगर परिषद धामनोद में हुआ आयोजन...

Publish Date: August 14, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। नगर परिषद धामनोद में स्वंत्रता दिवस के पूर्व सोमवार को शासकीय कस्तूरबा कन्या माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप मकवाना उपस्थित रहे और जनप्रतिनिधि से शिक्षक की भूमिका में आते हुए बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

स्कूली बच्चों के माध्यम से निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में पहुंची। यहां विधायक श्री मकवाना द्वारा राष्ट्रगान कराया उसके बाद यात्रा को विराम दिया गया। यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी वह देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत नजर आया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे भी गूंजते रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान वरिष्ठ शांतिलाल परमार, नगर अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर, उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाटीदार, नमामि नर्मदे के जिला संयोजक भेरूलाल पाटीदार, महामंत्री गोविंद परिहार, स्कूल प्राचार्य, जगदीश पाटीदार, मदनलाल पाटीदार, उंकरलाल निनामा, प्रहलाद ताली सहित स्कूली बच्चे, समस्त महिला पार्षद एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button