ब्रेकिंग
ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं... देशभर में मनेगी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी ! खाद के बोरे में 73.72 लाख की नकदी, नामली पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप.... रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा सफलता का महा-रिकॉर्ड: री - नीट 2026 काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक छा... रतलाम पैराडाइज वैली हादसा: शिक्षक सहित तीन की मौत... स्कूल ट्रिप में सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर स... ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्... 2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण... व... पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह....
जनहित ख़बरेरतलामराजनीति

ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल…..

Publish Date: September 10, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रतलाम के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प के लिए की गई पांच करोड़ रुपये की घोषणा 14 महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। इस मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मयंक जाट ने नेहरू स्टेडियम की बदहाली को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान को साझा किया है, जिसमें उन्होंने मंच से रतलाम से अपना आत्मीय रिश्ता बताते हुए स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

 

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री की इस घोषणा को 14 महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन स्टेडियम परिसर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। उन्होंने स्टेडियम के वर्तमान हालात पर कहा कि खेल मैदान पूरी तरह से बदहाल हो चुका है, जहां बारिश के चलते पानी और कीचड़ जमा है और चारों ओर गंदगी तथा झाड़ियां फैली हुई हैं। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों और युवाओं के लिए यहां अभ्यास करना भी संभव नहीं रह गया है।

मयंक जाट ने आरोप लगाया कि शहर के एकमात्र प्रमुख खेल केंद्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि कागजी घोषणाओं से आगे बढ़कर स्वीकृत राशि को तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए और नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए ताकि रतलाम के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button