ब्रेकिंग
रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं...
कानून एवं अपराधजनहित ख़बरेरतलाम

रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी पर FIR… अब आप सोचिए इनमें से कुत्ता कौन…

प्रश्न यह की सबसे बड़ा कुत्ता कौन....!?

Publish Date: September 22, 2026

(www.csnn24.com)|रतलाम| वह बोल नहीं सकता था… अपने साथ हो रही ज्यादती का विरोध नहीं कर सकता था… बस दर्द में तड़पते हुए चीख रहा था। लेकिन उसकी आवाज सुनने वाले कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश जरूर की। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में सामने आई एक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है !

डीजल शेड रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक बेजुबान कुत्ते के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अशरफ नामक व्यक्ति ने कुत्ते पर डंडे से हमला किया। घटना में कुत्ते के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी दोनों आंखों में भी गंभीर चोट पहुंची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है।

दर्द से चीख रहा था बेजुबान, बाहर निकले तो सामने था दर्दनाक दृश्य

घटना सोमवार 21 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। डीजल शेड रोड, पानी की टंकी के पास रहने वाले संजू भूरिया के मुताबिक वे घर पर थे। इसी दौरान उन्हें बाहर से कुत्ते के लगातार रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर संजू बाहर आए तो उन्होंने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाले अशरफ को एक करीब चार वर्षीय सफेद-भूरे रंग के कुत्ते के साथ मारपीट करते देखा। उनके मुताबिक अशरफ डंडे से कुत्ते पर वार कर रहा था।

संजू भूरिया और उनके साथी जीवन सूर्यवंशी ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि रोकने पर भी मारपीट बंद नहीं हुई और कुत्ते को वहां से घसीटकर दूर ले जाया गया। इसके बाद संजू और जीवन ने किसी तरह कुत्ते को वहां से छुड़ाया।

बचाने वालों ने देखा तो कांप उठे

कुत्ते को सुरक्षित करने के बाद जब लोगों ने उसकी हालत देखी तो वे भी विचलित हो गए। उसके सिर पर चोट थी और खून बह रहा था। दोनों आंखों में भी गंभीर चोटें थीं। वह दर्द से बेहाल था और खुद अपनी पीड़ा किसी को बता भी नहीं सकता था।

लोगों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी दौरान घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना को लेकर संजू भूरिया अपने साथी अमित एंथोनी के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अशरफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 325 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच उप-निरीक्षक गिरधारी लाल परमार द्वारा की जा रही है।

सवाल सिर्फ एक कुत्ते का नहीं, संवेदनशीलता का भी !

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बेजुबान जानवरों के साथ इतनी बेरहमी कैसे की जा सकती है। जानवर इंसानों की तरह अपनी बात नहीं कह सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी महसूस होता है।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और जीव दया प्रेमियों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बेजुबान प्राणी के साथ होने वाली क्रूरता को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

एक बेजुबान कुत्ता अपनी तकलीफ शब्दों में नहीं बता सकता, लेकिन उसकी चीखें शायद यही कह रही थीं – दर्द उसे भी होता है… फिर उसके साथ इतनी बेरहमी क्यों?

जैसे ही पूरे मामले की जानकारी प्राप्त होने पर PAWFHIES ANIMAL RESCUE FOUNDATION के आलेख कैथवास और विकास खराड़ी मौके पर पहुंचे उन्होंने उसे डॉग का रेस्क्यू कर कर उसका उपचार कराया और अभी भी देखरेख जारी है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button