ब्रेकिंग
रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं...
ADVTरतलामशिक्षा एवं करियर

रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार…

एमबीबीएस में प्रवेश के पहले दिन अभ्यास की टीम ने माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों का किया सम्मान...

Publish Date: September 22, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम  किसी विद्यार्थी के लिए डॉक्टर बनना जितना बड़ा सपना होता है, उतना ही यह सपना उसके माता-पिता के वर्षों के त्याग, मेहनत और उम्मीदों से जुड़ा होता है। रतलाम के लिए यह गर्व का अवसर है कि शहर के सात विद्यार्थियों को अपने ही शहर स्थित रतलाम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। अब ये विद्यार्थी अपने शहर में रहकर ही डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
एमबीबीएस में प्रवेश के पहले दिन अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के साथ रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंची। अभ्यास के डायरेक्टर एवं टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों का कॉलेज परिसर में सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी और गर्व का भाव देखने को मिला।
सात विद्यार्थियों ने हासिल किया एमबीबीएस में प्रवेश
रतलाम मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले अभ्यास के विद्यार्थियों में पुष्कर कनौजिया, पिता जितेंद्र , जया चारेल, पिता हीरालाल चारेल; पूजा चौहान, पिता राजू चौहान; सागर मेडा, पिता बालचंद मईडा; अक्षरा डावर, पिता प्रकाश , वंदना परिहार, पिता शंभूलाल , परिहार तथा हेमलता डोडियार, पिता ओंकार सिंह शामिल हैं।
रतलाम के लिए भी गौरव का क्षण
इन विद्यार्थियों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें अपने ही शहर में मेडिकल की पढ़ाई करने का अवसर मिला है। अब ये विद्यार्थी रतलाम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करते हुए डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देंगे।
अभ्यास की टीम विद्यार्थियों को उनके कॉलेज के पहले दिन उनके माता-पिता के साथ कॉलेज तक लेकर पहुंची और कॉलेज गेट तक छोड़कर शुभकामनाएं दीं। टीम के लिए भी यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। जिन विद्यार्थियों ने कभी अभ्यास में बैठकर डॉक्टर बनने का सपना देखा था, वे अब उसी सपने को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर चुके हैं।
विद्यार्थियों के लिए यह केवल कॉलेज का पहला दिन नहीं, बल्कि डॉक्टर बनने के लंबे सफर की शुरुआत है। वहीं उनके माता-पिता के लिए यह वर्षों की मेहनत और उम्मीदों के साकार होने का पल है।
अभ्यास परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता पूरे रतलाम के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में यही विद्यार्थी डॉक्टर बनकर अपने परिवार, अभ्यास संस्थान और रतलाम का नाम रोशन करेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button