ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
आपकी ख़बर

खजाना – प्रो. डी.के. शर्मा

Publish Date: July 25, 2024

सुबह-सुबह कालका मंदिर के आंगन में
एक बुजुर्ग अम्मा कांपते हाथों से
छुप-छुपकर
पूराने गंदे बटवे में रखे
दो-चार नोट गिन रही थी.
वह दीवार से सट कर
एक खम्बे की आड़ में बैठकर
धीरे-धीरे बटवा निकालकर
उसमें रखे नोट
बड़े ध्यान से देख रही थी.
मंदिर में जाते समय
मैंने उसका बटवा देख लिया,
दूर खड़ा रहकर
उसके चेहरे के भाव
पढ़ने का प्रयास किया.
बूढ़ी अम्मा ने इधर-उधर
देखते हुए कि कहीं
कोई देख तो नहीं रहा
उसने बटवे में रखे
दो-चार नोट बड़े ध्यान से गिने.
उसके चेहरे पर
असीम संतुष्टी दिखाई दी
मानों उसने
अम्बानी-अडानी के समान
खजाना पा लिया हो.
महत्व इसका नहीं कि
आपके पास संपत्ति कितनी है
महत्व है
उस संतुष्टी का
जो आपको मिली.
किसी भी वस्तु की कीमत
उसकी मात्रा से नहीं होती
उससे मिले सुख-संतोष की मात्रा
से होती है.
जितना गहन सुख
संतोष उतना ही अधिक.

Show More

Professor DK Sharma

प्रोफेसर डी. के. शर्मा शिक्षाविद्, लेखक, समीक्षक है। युवाओं को मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। समसामयिक विषय, समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरूद्ध निरंतर लिखते हैं। प्रोफेसर शर्मा शासकीय महाविद्यालय में अग्रेंजी के विभागाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट महाविद्यालय के प्राचार्य रहे हैं। अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. व लॉ में एलएल.एम. (कलकत्ता विश्वविद्यालय) से किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button