ब्रेकिंग
2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण... व... पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह.... 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से...
आपकी ख़बररतलाम

पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह….

कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि श्री कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली....

Publish Date: August 21, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम  स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ जिलेभर में देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर  अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थिति लोगो को जिले की विकास गाथा पुस्तिका भी वितरित की गई।

समारोह में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। एसएएफ 24वीं वाहिनी ‘बी’ कंपनी रतलाम, जिला पुरुष पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अनुशासन एवं आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया तथा शांति, समृद्धि एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना। इसके पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शासन का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में सभी प्लाटून ने आकर्षक प्रस्तुति दी। परेड प्रतियोगिता में एसएएफ 24वीं वाहिनी ‘बी’ कंपनी रतलाम ने प्रथम, जिला पुलिस बल रतलाम ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम एनसीसी प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर  प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य  प्रदीप उपाध्याय एवं  विप्लव जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर  बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  आशीष दशोत्तर ने किया।

कलेक्टर  अजय कटेसरिया ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण रतलाम

रतलाम 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर  अजय कटेसरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर  अजय कटेसरिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, सेवा भावना एवं जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं सुशासन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में अपर कलेक्टर  बृजेंद्र रावत, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर व जिला अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोजन

स्वतंत्रता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय विनोबा में बच्चों के साथ बिताया समय, दी शुभकामनाएं

रतलाम  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय विनोबा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी देश के गौरव और सम्मान के प्रतीक दिवस हैं। ये अवसर हमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सकारात्मक वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button