ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्गदर्शन…

(www.csnn24.com)रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यंक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद जी शर्मा (टंच) एवं विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता जी(आईटी ऑफिसर,शासकीय पोलोटेक्निककॉलेज,जावरा)ने माँ सरस्वती कीपूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी बी.टेक,बी.बी.ए.,एम.बी.ए.,बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी),बी.एससी.(सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी.आनर्स2026 के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को उनके विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा, करियर के विभिन्न अवसरों तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा निरंतर मेहनत के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई, कर्तव्यों, आगामी अकादमिक सत्र तथा करियर के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जागरूकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन निरंतर करेंगे ।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने संस्थापक के रूप में अनुभव साझा किए तथा कॉलेज जीवन में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं
सहसंचालक वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, ज्ञान अर्जित करने और अपने करियर की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम के दौरानमहाविद्यालय सहसंचालक उमेश शर्मा द्वाराविद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विषयों, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
संस्था के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह नेइसी ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘उत्कर्ष-2026’ में विद्यार्थियों के साथ अपने व्यापक शैक्षणिकएवं क्षेत्रीयअनुभवसाझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप भविष्य के अवसरों को पहचानने एवं उन्हें प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया।उन्होंने

बी.टेक,बी.बी.ए.,एम.बी.ए.,बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी),बी.एससी.(सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी आनर्ससहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके करियर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने जेंनज़ी,जेंन अल्फा और मिलेनियल्सकी विशेषताओं और बदलते करियर के रुझान पर भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।इस कार्यक्रम का संचालन प्रो॰अंशिता शर्मा,प्रो॰ मनीषा राठोर एवं प्रो॰टीना हसले ने किया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार डीन एकेडमिक प्रो॰ गोविन्द झंवर द्वाराव्यक्त किया गया।समस्त विषय के विभागाध्यक्षों के साथ उपस्थित प्राध्यापकोद्वारा छात्र – छात्राओं को विषय सामग्री प्रदान की जो उनके अध्ययन मे वर्ष भर उपयोगी रहेंगी I





