ब्रेकिंग
रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा सफलता का महा-रिकॉर्ड: री - नीट 2026 काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक छा... रतलाम पैराडाइज वैली हादसा: शिक्षक सहित तीन की मौत... स्कूल ट्रिप में सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर स... ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्... 2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण... व... पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह.... 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी....
जनहित ख़बरे

रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा....

Publish Date: August 27, 2026

www.csnn24.com| श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 8:31 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी | इसलिए रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा | पंचांग के अनुसार, 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक भद्रा रहेगी |  यानी 27 अगस्त की रात 8:54 बजे भद्रा समाप्त हो जाएगी | वहीं, 28 हीं अगस्त को रक्षाबंधन के समय भद्रा नहीं रहेगी | इसलिए इस साल राखी बांधने के लिए भद्रा समाप्त होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी | दरअसल, 28 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 9:18 बजे तक रहेगी और इस दौरान भद्रा नहीं है. इसलिए रक्षाबंधन के लिए भद्रा की बाधा नहीं मानी जाएगी | शास्त्रीय रूप से भी रक्षाबंधन को भद्रा रहित पूर्णिमा में मनाने की बात कही गई है | इसका अर्थ है कि पर्याप्त समय तक रहने वाली भद्रा रहित पूर्णिमा में रक्षाबंधन करना चाहिए |

क्या रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त ?

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे खास और शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा | अगर किसी कारणवश ये मुहूर्त छूट जाए तो अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है | उस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा |

भद्रा को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है?

हिंदू पंचांग में समय को अलग-अलग करणों में बांटा गया है| इन्हीं में से विष्टि करण को भद्रा कहा जाता है| धार्मिक मान्यताओं में भद्रा को उग्र प्रकृति वाला समय माना गया है | इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञ, उपनयन जैसे कई मांगलिक कार्यों में भद्रा का विचार किया जाता है| रक्षाबंधन में भी भद्रा की स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है | लेकिन इस बार स्थिति अलग है | 27 अगस्त को भद्रा है, जबकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के समय भद्रा नहीं होगी | इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी |

राखी बांधते समय बोलें यह मंत्र

रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं है. यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है |
 येन बद्धो बलि राजा दानवेंद्रो महाबलः तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥ 

रक्षा बंधन के दिन होती है श्रवण कुमार की पूजा

उदया तिथि पूर्णिमा है। सौम्या नाम के योग के साथ शुभ दिन भी है। भविष्य पुराण की एक कथा के अनुसार, एक बार देवता और दानवों में बारह वर्ष तक युद्ध हुआ। इस युद्ध में देवता विजयी नहीं हुए, तब हीं बृहस्पति ने देवताओं को सुझाव दिया कि युद्ध रोक देना चाहिए। यह सुनकर इन्द्राणी ने कहा कि मैं कल इंद्र को राखी बांधूंगी। उसके प्रभाव से उनकी रक्षा होगी और वह विजयी होंगे | कहा जाता है कि श्रावण शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा को दिन भद्रा वर्जित काल में उन्होंनेन्हों ने रक्षा बांधी थी और उस रक्षा के प्रभाव से इंद्र सहित देवगण विजयी हुए थे। इस दिन श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। साथ ही, ऋषिपूजन और उपाकर्म सहित श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन, संस्कृत दिवस, सभी कार्य के शुभ मुहूर्त हैं।

रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा

चंद्र ग्रहण इस साल 28 अगस्त को लग रहा है, लेकिन राखी बांधने को लेकर इस दिन कोई नियम और सूतक
काल नहीं माना जाएगा। इस दिन राखी पर चंद्रग्रहण का कोई असर नहीं होगा

 

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button