ब्रेकिंग
2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण... व... पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह.... 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प... पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से...
जनहित ख़बरेजावरारतलाम

2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण… विधायक राजेंद्र पांडे ने कलेक्टर के साथ करी समीक्षा बैठक…

कलेक्टर एवं विधायक ने परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा की...

Publish Date: August 22, 2026

(www.csnn24.com)रातलसम उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा कलेक्टर  अजय कटेसरिया एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा की गई। परियोजना के तहत उज्जैन से जावरा तक 98.730 किलोमीटर लंबाई में ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें उज्जैन जिले में 78.080 किलोमीटर तथा रतलाम जिले में 20.650 किलोमीटर लंबाई शामिल है।

परियोजना की कुल लागत 2,080 करोड़ रुपए है। परियोजना का अनुबंध हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के अंतर्गत मेसर्स उज्जैन जावरा महाकालेश्वर हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 30 अप्रैल 2026 को किया गया है। निर्माण कार्य 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुका है। अनुबंध के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य 15 जुलाई 2028 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

परियोजना के अंतर्गत रतलाम जिले में भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 8 ग्रामों में 179 कृषक प्रभावित हैं। इनमें से 140 कृषकों के खाते प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 39 कृषकों के खाते अप्राप्त हैं। अब तक 129 कृषकों को मुआवजा राशि का भुगतान प्राप्त हो चुका है तथा 50 कृषकों का भुगतान शेष है।

कलेक्टर ने परियोजना के निर्माण कार्य में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से संबंधित शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निराकरण करें, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button