ब्रेकिंग
एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं ! आलोट से महिला पटवारी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने कई पहलुओं पर शुरू की जांच...
इंस्पिरेशनलजनसम्पर्कमध्यभारतरतलामशिक्षा एवं करियर

तीन मेडल प्राप्त कर कृतिका ने किया महाविद्यालय को गौरवान्वित

Publish Date: April 3, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की गणित विभाग की छात्रा कृतिका करंदीकर ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की 2022 की गणित की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडलविज्ञान संकाय की परीक्षा में विक्रम वि.वि. की मेरिट लिस्ट मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर युधिष्ठिर भार्गव गोल्ड मेडल तथा एम.एससी गणित 2022 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर श्री वराह मिहिर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित कर विक्रम विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वाय.के. मिश्र ने बताया कि छात्रा कृतिका ने तीन मेडल प्राप्त कर न केवल महाविद्यालय का गौरव बढाया हैबल्कि रतलाम नगर का मान भी बढाया है। श्री मिश्र ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया जो महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

श्री मिश्र ने कहा कि इस वर्ष वनस्पति विभाग की सुश्री तृप्ति शर्माभौतिक शास्त्र की श्रुति शुक्ला तथा राधिका अग्रवालमाइक्रो बायोलाजी की सीमा मेहरा एवं ऐश्वर्या जैन तथा सांख्यिकी की सुश्री आयुषी गादिया एवं अनिमेष जैन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया।

इस सफलता के लिए महाविव्यालय परिवार ने मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान समारोह का संचालन डा. रियाज अहमद मंसूरी ने किया एवं आभार डा. माया रानी देवडा ने माना। इस अवसर पर प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button