ब्रेकिंग
सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द..
रतलाम ग्रामीणराजनीति

ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर को मिल रहा जनता का समर्थन, हर मांग को पूरा करने का किया वादा…

ग्राम मऊ में जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया ग्रामीण कार्यालय का शुभारंभ...

Publish Date: October 30, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम रतलाम ग्रामीण विधानसभा सभा के भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी मथुरालाल डामर प्रतिदिन जनता के बीच जा कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे है। वही मतदाताओं द्वारा उनका बड़े जोर शोर से  स्वागत किया जा रहा है। सोमवार को मथुरालाल डामर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा आदि पदाधिकारियों ने मऊ में रतलाम ग्रामीण कार्यालय का फीता काटकर शुभारम्भ किया।


श्री डामर ने सोमवार को शबरी मंडल में जनसंपर्क किया। अम्बोदिया से जनसम्पर्क शुरू कर वे रेन होते हुए प्रकाश नगर पहुंचे, जहां हनुमान जी मंदिर पर मथुरालाल डामर को केले से तोला गया। यहां उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्या सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि वे हर समस्या का समाधान करेंगे। जनसंपर्क उमरथाना, रावदिया, खेड़ा, बावडिखेड़ा, पिपलोदी, टांडापाडा होते हुए छत्री पहुंचा। सभी गावों मे जनसंपर्क के दौरान मथुरालाल डामर का बड़ी संख्या मे स्वागत किया गया। हर गली मोहल्ले मे डामर का भव्य स्वागत किया गया। छत्री मे मथुरालाल डामर का बड़ी धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। साफा बांध कर भी सम्मानित किया गया। छत्री से होते हुए रुंडाखेड़ी, भुवानिपाडा, इमलीपाडा होते हुए बिरमावल में जनसंपर्क यात्रा पहुंची। बिरमावल गांव मे जनसम्पर्क यात्रा का हर गली मोहल्ले में मतदाताओं द्वारा बड़ी धूमधाम के  पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया गया। बिरमावल में भी भाजपा चुनाव उपकार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। सोमवार को जनसंपर्क यात्रा मे जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जिला मंत्री पदमा जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, धराड मण्डल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, भारती पाटीदार, युवा मोर्चा शबरी मण्डल अध्यक्ष गौरव टांक, सरपंच जीतेन्द्र पंवार आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
मंगलवार को श्री डामर नामली मण्डल मे जनसंपर्क करेंगे। वे बड़ोदा, मेवासा, कांडारवासा, सीखेड़ी होते हुए नामली पहुंचेंगे। नामली में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। इसके बाद घटवास, गुणावद, रुगनाथगढ़, तरखेड़ी, ग्वालखेड़ी, बरबोदना व सेमलिया गांव मे जनसंपर्क किया जायेगा।


Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button