ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
मध्यभारतरतलाम ग्रामीणराजनीति

जन आशीर्वाद यात्रा का रतलाम ग्रामीण विधानसभा में हुआ ऐतिहासिक स्वागत…

Publish Date: September 10, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का रतलाम ग्रामीण विधानसभा में विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। दूसरे दिन यात्रा ग्राम सनावदा से प्रारंभ हुई। यात्रा जिन गांव से होकर गुजरी वहां पर स्वागत के लिए अपारजन समूह नजर आया। ग्रामीण में क्षेत्र में यात्रा की कमान महाराष्ट्र प्रभारी जयभान सिंह पव्य्या व यात्रा प्रभारी सांसद बंसीलाल गुर्जर ने संभाली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा और विधायक दिलीप मकवाना भी रथ पर सवार थे।

विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में निकली जन आशीर्वाद यात्रा का ग्राम नगरा, बड़ोदिया, इटावा खुर्द, शिवपुर, लुनेरा, बंबोरी में कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जयभान सिंह पव्य्या ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेसी चुनावी हिंदू है, चुनाव आते ही भगवा दुप्पटा और मंदिर की यात्रा शुरू कर देते हैं। जैसे त्रेता युग में मारीच राक्षस ने सोने की हिरण का रूप धारण कर माता सीता को ललचाया था, और फिर धोखे से रावण ने माता का अपहरण कर लिया था, वैसे ही कलयुग में कांग्रेसियों के भेष में मारीच फिर से लाडली बहनाओ को ललचाने आए है, ताकि उनके बहुमूल्य वोट ले सके।

 

श्री पव्या ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेगे पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा कि “खड़ेगे कहते हे की अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पूरे देश पर सनातन धर्म वालो का कब्जा हो जाएगा। रोड शो के दौरान संभाग सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, सांसद गुमान सिंह डामोर, यात्रा प्रभारी अशोक जैन लाला, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, पांचों मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इसके पूर्व शुक्रवार को यात्रा ने ग्राम पलसोढी से प्रवेश किया और विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान रथ पर भोपाल से आए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमान संभाली। उन्होंने अपार जन समूह को संबोधित करते हुए रतलाम ग्रामीण से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में विजय बनाने की बात कही। इनके साथ राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा और विधायक दिलीप मकवाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!