SIR सर्वे टीम पर आसामाजिक तत्वों का हमला… नायब तहसीलदार और पटवारी घायल…
दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार...

(CSNNN24EWS) जिले के रावटी थाना अंतर्गत सैलाना विधानसभा में SIR सर्वे की टीम पर नशे में धुत्त और आसामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके चलते टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।
इस हमले में नायाब तहसीलदार रामकलेश साकेत तथा बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ को चोट आई है। दोनों को रावटी में प्राथमिक उपचार के पश्चात रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पूरे घटनाक्रम के अनुसार सैलाना विधानसभा के ग्राम बसिन्द्रा में नायक तहसीलदार तथा बीएलओ SIR के कार्य का निरीक्षण एवं जानकारी लेने पहुंचे थे। उनके साथ आशा कार्यकर्ता भी थी।
ग्राम आधारशिला की नहर पुलिया के पास ब्लू एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से जब जानकारी लिए जा रही थी तभी वहां नशे में धुत्त तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तथा अनावश्यक रूप से नायब तहसीलदार एवं पटवारी तथा बीएलओ से गाली गलौज करने लगे और इसी दौरान उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया जिसके चलते टीम को वहां से भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी।
पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है जिसमें से दो आरोपी सायसिंग गामड़ एवं शोकसिंग गामड़ दोनों निवासी ग्राम उमर को गिरफ्तार किया है तथा एक आरोपी बाबू ताड़ अभी फरार है।
एडिशनल एसपी राकेश खाका ने बताया कि तीनों आरोपियों पर प्राण घातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।





