
(www.csnn24.com) रतलाम: रतलाम जिले के धामनोद में एक ह्रदय विदारक हादसे में पेयजल के लिए रखी पानी की टंकी के नीचे दबने से 06 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार आज दोपहर लगभग 1.30 बजे यह हादसा हुआ। नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक 14 सांई मंदिर क्षेत्र में आबादी क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा पेयजल हेतु एक पानी टंकी को लौहे के स्टेंड पर रखी हुई थी, जो स्टैंड टूटने से अचानक निचे गिर गई। इसी दौरान यहां पानी पीने आयें बालक अर्पित पिता राजकुमार तेवाड उम्र 06 वर्ष निवासी की टंकी के निचे आ गया घटना को देखकर आसपास के बच्चों चिल्लाएं तब समीप के नागरिकों ने पानी की टंकी हटाईं और अर्पित को बाहर निकाला लेकिन तब तक अर्पित की मृत्यु हो चुकी थी। धामनोद चौकी पुलिस ने मौक़ा पंच नामा बनाकर मृतक को पीएम हेतु सैलाना अस्पताल पहुंचाया ।

नागरिकों द्वारा नगर परिषद की अनदेखी एवं कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। ह्रदय विदारक हादसे में बालक की मृत्यु से नागरिकों में नगर परिषद के प्रति आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि स्टैंड पूरी तरह से सड़ चुका था तथा जर्जर हो गया था यदि समय पर इसको बदल दिया जाता अथवा इसकी देखरेख कर ली जाती तो यह हादसा घटित नहीं होता।





