ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
इंस्पिरेशनलरतलाम

गणतंत्र दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया…

Publish Date: January 27, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम  गणतंत्र दिवस पर रतलाम स्थित पोलोग्राउंड पर शुक्रवार को मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों का आयोजन भी किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं के सन्देश को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की चलित झांकी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए  प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर बाजना विकासखंड से आई किशोरी बालिका निर्मला डिण्डोर ने ट्रेक्टर चलाकर  प्रदर्शन किया उसका सभी दर्शको ने करतल ध्वनि के साथ उत्साह वर्धन किया। वहीं किशोरी बालिकाएं  सनम खान एवं सोनम जाट ने बुलेट का प्रदर्शन झांकियों के साथ किया तथा काकुल राजावत ने झांकी के साथ भारत माता की भूमिका में नेतृत्व किया तथा महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई। इस अवसर पर प्रशासन स्तर से महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी ममता जोशीमोनिका शुक्लाऋतु डावरएवं विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सूक्ष्मलघुमध्यम उद्यम मंत्री  चैतन्य काश्यप द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये।

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के करकमलों से महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को चलित झांकी के लिये प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने विभाग के कार्यकर्ताओं एवं स्टाफ की मेहनत का प्रतिफल बताते हुए विभाग के सभी लोगों को बधाईया दी है तथा उन्होने सभी प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button