ब्रेकिंग
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव उज्जैन का लगातार दौरा जारी... प्रदेश के नेताओं का... नकली घी की आशंका में छापा... मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... सरकारी मेडिकल कॉलेज में दन्त सर्जरी का नया रिकार्ड विशेषज्ञ टीम ने हजारो ऑपरेशन किए सफल आधुनिक उपकरण... रतलाम में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी... रतलाम में नीट से पहले नीट परीक्षा.... मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा कोर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर स.गगनदीप सिंह डंग क... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप एवं रतलाम कलेक्टर को पत्र सकते हुए हरित अ... अक्षय तृतीया पर ग्राहकों ने डी.पी.ज्वेलर्स से समृद्धि का किया हर्षपूर्ण स्वागत... मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंध... अक्षय तृतीया के सर्वोत्तम मुहूर्त पर डी. पी. ज्वेलर्स ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है....
ADVTरतलामराजनीति

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें….

Publish Date: April 19, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम

जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के मार्गदर्शन मे पूरा कार्यक्रम हुआ।


जिस गांव में आयोजन हो रहा था वह गांव विधायक मथुरालाल डामर का ही है। खुद विधायक पिछले तीन-चार दिन से व्यवस्थाओं की तैयारियों में लगे हुए थे। समारोह में प्रत्येक जोड़े को बर्तनों का विशेष उपहार सेट देकर एक-एक पौधा दिया। वर वधूओं ने विधायक के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


कार्यक्रम में विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता बालकृष्ण जोशी, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, रतलाम जनपद सीईओ छेतुसिंह वासकेला, पंचायत इंस्पेक्टर कमलेश पापरीवाल समेत जनपद का स्टाफ मौजूद रहा।


प्रोत्साहन राशि के चैक दिए
अतिथियों के हाथों वर वधुओं को प्रोत्साहन राशि के चैक प्रतिकात्मक रुप से दिए। शासन की तरफ से प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी वधुओं के बैंक खाते में सीधे राशि जमा होगी। विधायक डामर की तरफ से समारोह में आए मेहमानों व पूरे गांव का भोजन रखा गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने साथ बैठ भोजन किया।
एक-एक वर वधू को पौधा भेंट
समारोह में पर्यावरण बचाने और हरियाली को बढ़ाने का भी संदेश देते हुए विधायक मथुरालाल डामर की तरफ से वर वधूओं को एक-एक पौधा भेंट किया। विधायक ने इन पौधों को अपने घर आंगन में लगाने की समझाइश दी। साथ ही विशेष उपहार में 7 बर्तनों का सेट भी दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर व अन्य मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!