ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
जनहित ख़बरेधार्मिकरतलामराजनीतिशख्सियत

महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से 29 मई से प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा..

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजित..

Publish Date: May 16, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। कथा का आयोजन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। कथा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, जया सोमानी, संगीता गोयल और निर्मल लुनिया उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भगवत कथा को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। 29 मई से शुरू होने वाली कथा के पूर्व अलकापुरी चौराहा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहने शामिल होगी। कलश यात्रा अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचकर समाप्त होगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद कथा की शुरूआत होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button