ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
जनहित ख़बरेधार्मिकपौराणिकीरतलामराजनीतिशख्सियत

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सोमवार से, महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी सरस्वती आज आएंगे रतलाम…

विधायक चेतन्य काश्यप ने ली महिला कार्यकर्ताओं की बैठक...

Publish Date: May 28, 2023


(www.csnn24.com) रतलाम
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्त्वावधान में 29 मई से श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होगी। रतलामवासियों को कथा का रसपान कराने हेतु महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज आज रतलाम आ रहे है। उनके आगमन पर नगर में भव्य स्वागत होगा।
आगाामी 4 जून तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कथा से पूर्व सोमवार को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा एवं कथा स्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, अनिता कटारा सहित महिला मंडल की सभी प्रमुख कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।


विधायक श्री काश्यप ने बताया कि परिवार के सौभाग्य से हमेे लगातार 30-35 साल से ऐसे आयोजनों को करने का अवसर मिल रहा है। इस बार भी हमारे परिवार को सामाजिक और धार्मिक कार्य का जो अवसर मिला है, इसमें आपकी सहभागिता और सहयोग मिल रहा है। इस तरह के कार्य हमेशा से समाज के सहयोग से पूरे होते है। समाज का सहयोग नहीं होता है तो इस तरह के काम में सफलता भी नहीं आती है। सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी की सहभागिता जरूरी होती है। बैठक के आरंभ में मनोहर पोरवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ कथा के संबंध महिला कार्यकताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। गोविंद काकानी ने अलकापुरी चौराहे से बरबड़ विधायक सभागृह कथा स्थल तक निकलने वाली कलश यात्रा के बारे बताया कि यात्रा में सबसे आगे घोडे़, ऊंट, बग्गी, बैंड बाजे, ध्वज वाहिनी चलेगी।
श्रीमद् भागवत कथा के लिए महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी सरस्वती महाराज के आगमन पर आज  प्रातः 10 बजे नगर के प्रवेश द्वार सालाखेड़ी फोरलेन पर उनकी अगवानी होगी। सालाखेड़ी से स्वामी जी महू रोड फव्वारा चौक होते हुए टीआईटी रोड, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहे से विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी जी का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। विधायक निवास पर श्री काश्यप स्वामी जी की अगवानी करेंगे एवं स्वामी जी उपस्थितजन को आशीर्वचन देंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button