ब्रेकिंग
पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट... रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का तकनीकी एक्सपोजर: इप्का में सीखीं डेटा प्राइवेसी, सर्वर कूलिंग और कॉर्... शस्त्र कला, मलखंभ और पहलवानी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सजेगा जवाहर व्यायामशाला का चल समारोह.... जावरा में आज अनंत चतुर्दशी, सामूहिक गणेश विसर्जन पर सबकी नजर... रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार...
इंस्पिरेशनलरतलामशिक्षा एवं करियर

पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट…

सुबह 5 बजे पिता निकलते हैं अखबार बांटने, बेटे ने मेहनत और जुनून से डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...

Publish Date: September 25, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम संघर्ष और मेहनत के बीच पले-बढ़े अरशान अली, पिता हैदर अली ने NEET-2026 में सफलता हासिल कर अपने परिवार का सपना साकार कर दिया। अरशान ने शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर (GMC Mandsaur) में MBBS की सीट प्राप्त की है।
अरशान के पिता हैदर अली रोज सुबह करीब 5 बजे उठकर रेलवे स्टेशन जाते हैं। वहां से अखबार लेकर वे घर-घर जाकर अखबार बांटते हैं। पिता की यह मेहनत अरशान के लिए हमेशा प्रेरणा बनी। उन्होंने पिता के संघर्ष को करीब से देखा और उसी को अपनी ताकत बनाकर डॉक्टर बनने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए।
अरशान ने बताया कि उनके पिता की मेहनत ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मन में एक ही बात रहती थी कि जब पिता परिवार के भविष्य के लिए इतनी मेहनत कर सकते हैं, तो मुझे भी अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए।
अरशान की NEET तैयारी को अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम ने सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के माध्यम से दिशा दी। कड़ी मेहनत, निरंतर पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने NEET-2026 में सफलता प्राप्त की और अब मंदसौर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करेंगे।
अरशान का कहना है कि कोई भी सपना असंभव नहीं होता। सही मार्गदर्शन, जुनून और लगातार मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके लिए पिता की मेहनत सबसे बड़ी प्रेरणा रही।
एक ओर पिता रोज सुबह अखबारों का बंडल लेकर घर-घर पहुंचते रहे और दूसरी ओर बेटा किताबों के साथ अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में जुटा रहा। आखिरकार अरशान की सफलता ने पिता हैदर अली के संघर्ष को गर्व में बदल दिया। यह कहानी बताती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, मेहनत और हौसले के आगे सपनों की राह आसान हो सकती है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button