ब्रेकिंग
महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को द... श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... मुख्यमंत्री मोहन यादव शोक संवेदना प्... धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अ... शारदीय नवरात्रि 2026 : 11 अक्टूबर से शुरू नवरात्र , 20 अक्टूबर को दशहरा नाना पाटेकर का निधन: अभिनय की दुनिया का बेबाक चेहरा हमेशा के लिए खामोश... YouTube और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बदल रहे नियम, 2027 से कमाई की राह होगी और कठिन... जेल की दीवारों के बीच अपनों की याद: बंदियों ने किया पितरों का तर्पण.... पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पर होग... पुलिस के सामने फिर छात्रों को धमकाया, कहा -“नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लाओ” पिता बांटते हैं अखबार, बेटे ने हासिल की MBBS सीट...
आपकी ख़बरइंस्पिरेशनलरतलाम

महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

Publish Date: October 13, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम,  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के देहावसान पर शोक संवेदना का क्रम लगातार जारी रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी इसके बाद कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत श्री काश्यप के निवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मंत्री श्री काश्यप, पुत्र सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, पौत्र सारांश काश्यप सहित परिवारजन व गणमान्यजन उपस्थित रहे।


श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के निधन से राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यावसायिक, औद्योगिक, चिकित्सा और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू (माधव), लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप शेखावत, पूर्व सांसद श्रीचंद कृपलानी, पूर्व संभाग संगठन मंत्री राकेश डागोर, पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, स्टेट बार के संदीप मेहता, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और भाजपा, कांग्रेस पार्षद दल आदि ने मातुश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button