पुलिस के सामने फिर छात्रों को धमकाया, कहा -“नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लाओ”
हिंदू संगठन पर प्रकरण दर्ज होने से आक्रोशित, लॉ कॉलेज का किया घेराव

www.csnn24.com| रतलाम। लॉ कॉलेज में छात्राओं के कथित गणेश उतसव के कार्यक्रम को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर और एसपी से शिकायत के बावजूद गुरुवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में बाहरी लोग कॉलेज परिसर में पहुंचे और छात्रों को धमकाने का आरोप सामने आया। छात्रों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में भी उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई।
मामला ‘संस्कृति बचाओ समिति’ से जुड़े विवाद का है। समिति के सदस्यों ने कॉलेज में आयोजित गणेश उतसव में गरबा कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई थी। बुधवार को भी छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय व एस पी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बावजूद अगले दिन बड़ी संख्या में लोग कॉलेज पहुंच गए।

पुलिस के सामने छात्रों से बहस और धमकी
छात्रों के मुताबिक, कॉलेज परिसर में पहुंचे लोगों ने छात्रों से विवाद किया और उन्हें धमकाया। इस दौरान कथित तौर पर कहा गया कि “नचवाने का शौक है तो अपनी बहन-बेटियों को लाओ।” घटना के समय पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
झूठे आरोप , अभ्रद व्यव्हार और अशब्दों का प्रयोग
मामले को लेकर छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों का कहना है कि शिकायत के बावजूद यदि इसी तरह लोग कॉलेज पहुंचते रहे तो पढ़ाई का माहौल प्रभावित होगा।
पूरे मामले में एक ओर जहां संस्कृति बचाने के नाम पर कार्यक्रमों पर आपत्ति जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डराने-धमकाने का अधिकार किसी को नहीं है। शिक्षक गण , प्रिंसिपल व् विध्यार्तीयो ने बताया की पहले उन पर बे बुनियाद आरोप लगाये गये, पारम्परिक गरबा को कपल गरबा बोलकर छवी ख़राब की गई , झूठी खबरें प्रकाशित करवाई | बिना सबूत , गवाह के लगाये गये आरोप ! सिसी टीवी फुटेज भी प्रमाण है की कॉलेज में ऐसा कुछ घटना क्रम नहीं हुआ जिससे संस्कृति को ठेस पहुंचे |
छात्रों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल विवाद के चलते कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा विचार व्यक्त किये
शुक्रवार को रतलाम अभिभाषक संघ (बार एसोसिएशन) के ऊर्जावान अध्यक्ष राकेश शर्मा जी डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में गणेश उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे | उन्होंने हाल ही में हुए विवाद पर विचार व्यक्त किये तथा विध्यार्ती गण को आश्वासन दिया की वो सच एवं न्याय के लिये उनके साथ खड़े रहेंगे | समय-समय पर छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन और कानूनी जागरूकता के लिए वे सदैव उपस्थित रहते है |






