ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
आपकी ख़बरज्ञान भंडारटेक्नोलॉजीरतलामशिक्षा एवं करियर

मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व रंगमंच कलाकार अरुण शेखर ने रतलाम में छात्रों को सिखाई कहानी कहने और थिएटर की कला……

Publish Date: June 5, 2025

(www.csnn24.con)  रतलाम। सीएम राइज स्कूल विनोबा, जिसे अब सांदीपनी विद्यालय के नाम से जाना जाता है, में चल रहे तीन दिवसीय मीडिया स्किल समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों को कहानी सुनाने, ओपन माइक और थिएटर की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का आयोजन सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें छात्र संचार कौशल को निखारने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं रंगमंचकर्मी अरुण शेखर ने किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र द्विवेदी के सत्र से हुई, जिसमें उन्होंने रेडियो के आज के दौर में प्रासंगिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आवाज में उतार-चढ़ाव के माध्यम से परिदृश्य प्रस्तुत करने की रेडियो तकनीकों से परिचित कराया। द्विवेदी ने कहा, “रेडियो आज भी एक सशक्त माध्यम है, जिसकी पहुंच गांव से लेकर शहर तक है। अच्छे बोलने के कौशल वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।”

इसके बाद सत्र को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध फिल्म लेखक और रंगमंच विशेषज्ञ अरुण शेखर ने छात्रों को प्रभावशाली कहानी कहने की कला सिखाई। ओपन माइक सेशन में उन्होंने कहा, “एक अच्छा कहानीकार बनने के लिए आपको एक सजग पर्यवेक्षक होना चाहिए। ओपन माइक मंच युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ अवसर है, क्योंकि लोग अब अनसुनी कहानियाँ सुनना चाहते हैं।” उन्होंने नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों को अपने विचारों को आत्मविश्वास से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

सत्र का संचालन सक्षम संचार फाउंडेशन की निदेशक अर्चना शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संचार कौशल आज लगभग हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी बन चुके हैं। उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग में मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग, जनसंचार और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कौशलों से परिचित कराया।

सांदीपनी विद्यालय विनोबा की प्राचार्य संध्या वोरा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के तहत पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कैरियर प्रभारी मनीषा चौधरी ने बताया कि छात्रों में रचनात्मक लेखन, द्विभाषीय अभिव्यक्ति और संवाद कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विद्यालय के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया के क्षेत्र में उभरते अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा, “यह शिविर छात्रों के लिए रचनात्मक अभिव्यक्ति और पेशेवर संचार कौशल विकसित करने का सुनहरा अवसर है।

कार्यक्रम की समापन टिप्पणी और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की कैरियर प्रभारी मंजुलिका खरे ने दिया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से तीन दिवसीय इस शिविर में प्रत्येक दिन सुबह 8 से 11 बजे तक 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो प्रोडक्शन, इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स, पॉडकास्टिंग आदि विषयों पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!