ब्रेकिंग
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर...
धार्मिकरतलाम

रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर….

अखाडा परिषद के अध्यक्ष सहित प्रख्यात संतो का रहा सानिध्य...

Publish Date: June 18, 2026

(www.csnn24.com)रतलाम/रतलाम। शहर के धार्मिक इतिहास में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव में सैलाना के ग्राम आडवाणिया स्थित आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 आनंद गिरी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर विधिवत पट्टाभिषेक किया गया। यह पहला अवसर था जब रतलाम में इतने बड़े स्तर पर किसी संत का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं 13 अखाड़ों के अध्यक्ष 1008 स्वामी रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सुबह संतों की भव्य पेशवाई श्री राम मंदिर से निकली, जिसमें सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस पहुंची।

देशभर के संत-महात्मा रहे उपस्थित
मुख्य समारोह में संतों के पावन सान्निध्य और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत आनंद गिरि महाराज का पट्टाभिषेक किया गया। धार्मिक विधानों के अनुसार उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में संतों ने सनातन धर्म की परंपराओं, अखाड़ा व्यवस्था और समाज में आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज तथा उज्जैन चार धाम आश्रम के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज सहित अनेक संत-विद्वान उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर रतलाम और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार, सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल ­ाालानी, संजय दवे और समरथ पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं का आभार व्यक्त किया। महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त होने के बाद आनंद गिरि महाराज ने इसे गुरुओं की कृपा और समाज की सेवा का दायित्व बताते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button