ब्रेकिंग
रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक...
जनसम्पर्कनारीरतलाम

लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत् ’’लाड़ली बहना सेना’’ जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित…

Publish Date: August 19, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत् ’’लाड़ली बहना सेना’’ जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर एवं सहायक संचालक सुश्री अंकिता पण्ड्या एवं परियोजना अधिकारी  अनिल जैन द्वारा जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम  जिला कार्यक्रम अधिकारी  आर.के. मिश्रा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया । राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण की विषय वस्तु प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा की साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासा से उठे प्रश्नों का सरल और सटिक उत्तर देकर लाड़ली बहना सेना के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग से साईबर क्राईम और साईबर सुरक्षा के विषय में जानकारी  मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार और  मयंक व्यास द्वारी विस्तृत रूप से दी गई।
चिकित्सा विभाग से श्रीमती सरला वर्मा-डिप्टी मीडिया अधिकारी उपस्थित हुई जिनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी दी गई।


वन स्टॉप सेण्टर रतलाम से प्रशासक श्रीमती शकुन्तला मिश्रा उपस्थित रही जिनके द्वारा महिला अधिकारों तथा वन स्टॉप सेंटर संचालन संबंधित जानकारी दी गई।
बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती पवन कुंवर सिसोदया द्वारा उपस्थित होकर बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला अग्रणी बैंक प्रंबधक श्री दिलीप सेठिया द्वारा बैंकिंग प्रणाली, महिला वित्तीय साक्षरता व लाड़ली बहना हितग्राही को भुगतान संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पंचायत से श्री जे.पी. चौहान जिला प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा स्व सहायता समूह गठन व प्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से श्रीमती मन्दाकिनी साठे एवं मीनाक्षी पंवार उपस्थित रही जिनके द्वारा महिलाओं संबंधित ट्रेड एवं एडमिशन के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, शाखा प्रभारी श्रीमती यशोदा राजावत, जिला समन्वयक श्री प्रफुल्ल भट्ट, जिला परियोजना सहायक श्री दिनेश रुहेला एवं सभी ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button