ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश... ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद सीएम की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं सुधरी नेहरू स्टेडियम की सू... रतलाम का 300 साल पुराना द्वारकाधीश मंदिर: रात में गर्भगृह से गायब हो जाते थे ‘नटखट कान्हा’, भोग नहीं... देशभर में मनेगी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्माष्टमी ! खाद के बोरे में 73.72 लाख की नकदी, नामली पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप.... रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा सफलता का महा-रिकॉर्ड: री - नीट 2026 काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के 60 से अधिक छा... रतलाम पैराडाइज वैली हादसा: शिक्षक सहित तीन की मौत... स्कूल ट्रिप में सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर स... ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्...
खेल जगतरतलामहॉबी मेनिया

खेल चेतना मेला क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन…तैयारियो को लेकर बैठक…

9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा मेला...

Publish Date: January 5, 2024

रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 24वां खेल चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 9 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले खेल मेला की तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही खेल मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया।

खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हे संपन्न कराने की बात कही। साथ ही समय पूर्व खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने पर जोर दिया, जिससे कि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में उन्हे खेल मैदान तक लाए।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी।

विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आयोजन समिति ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ़. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, अंतराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर.सी तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्वत, ओमप्रकाश चौरसिया, गुलाम मोहम्मद, जोस चाको, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, मनीष जोशी, राकेश मिश्रा, जितेंद्र धुलिया, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, राजा राठौड़, सुनील जैन, संजय वशिष्ट, उमंग सेठिया, विक्रम बाथम, नरेंद्र राव सहित कई खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

24वां खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहे खेल मैदान
 क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेलों का यह महाकुंभ आगामी 9 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर कई तरह की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसके लिए मैदान तैयार हो रहे है। खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा मैदान पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता होगी। इस वर्ष भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेला में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।
स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button