ब्रेकिंग
बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी...
धार्मिकरतलामराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को महाकाल यात्रा का दिया आमंत्रण…

Publish Date: June 28, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को रतलाम से उज्जैन महाकालेश्वर यात्रा शहरवासियों को निशुल्क करवाई जा रही है। परिवार के मुख्य सदस्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रकाश प्रभु राठौड़ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात कर यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को राठौड़ ने यात्रा की रुपरेखा से अवगत कराते हुए सारी जानकारी दी। राठौड़ ने बताया कि यात्रा सर्वधर्म समाज के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिनका पंजीयन पहले होगा उन्हें यात्रा में पहले लाभ मिलेगा। महाकालेश्वर यात्रा का पंजीयन शास्त्री नगर मुख्य रोड स्थित कार्यालय पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मप्र राठौड़ एवं साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, तैलिक साहू राठौड़ समाज समन्वय प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हितेश साहू मौजूद रहे।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button