ब्रेकिंग
रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ...
रतलामशिक्षा एवं करियर

श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…..,

Independence Day was celebrated with great pomp in Shri Yoginder Sagar College...,

Publish Date: August 16, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एन्ड साइंस, रतलाम में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। यहाँ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का परिसर देशभक्ति के रंगो में सराबोर हो गया।

महाविद्यालय के संस्थापक  गोपाल प्रसाद शर्मा टंच (बाबूजी) ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरो के बलिदान को नमन करते हुई कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुई कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे देश का भविष्य उज्जवल और समृद्ध हो सकता है।” महाविद्यालय के संचालक  भरत  शर्मा ने कहा, “भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा हमें अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।” इस अवसर पर महाविद्यालय के अकादमिक संकायाध्यक्ष प्रो. गोविन्द झंवर, डॉ हिमांशु वैरागी सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई। यह जानकारी वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा द्वारा दी गई।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button