ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराधरतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

राष्ट्रीय कार्यशाला में सम्मानित हुए गोविंद काकानी एवं वर्षा पवार…

Publish Date: September 20, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम थैलेसीमिया एवं सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में थैलेसीमिया बच्चों के लिए विशेष कार्य किए जाने पर रतलाम के समाजसेवी गोविंद काकानी एवं वर्षा पवार को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।इसी के साथ 100 वी बार रक्तदान करने पर गोविंद काकानी एवं उपस्थित थैलेसीमिया बच्चों के जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाया गया।

दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर से विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अनुवांशिक बीमारी थैलेसीमिया सिकलसेल को रोकने के लिए एवं इससे ग्रसित बच्चों को दीर्घायु के लिए आवश्यक जानकारियां विभिन्न सत्र में विशेषज्ञ द्वारा दी गई |
थैलेसीमिया योद्धा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी वर्षा पवार एवं संभाग की टीम सदस्यों द्वारा वहां इलाज के लिए आए बच्चों की चेकअप व्यवस्था संभाल कर डॉक्टर से उन्हें उचित मार्गदर्शन दिलवाया |
 प्रदेश मार्गदर्शक मंडल सदस्य गोविंद काकानी, कोषाध्यक्ष विनीत मेहंदीरत्ता एवं जिला समिति सदस्य दीपक राजपुरोहित द्वारा बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक जीवन रक्षक दवाईया एवं इंजेक्शन एकत्रित  कर वितरण के लिए आयोजन समिति को दी गई।
आयोजन समिति के संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौड़ नीमच, अध्यक्ष पंडित विकास शुक्ला जबलपुर, मार्गदर्शक मंडल सदस्य गोविंद काकानी के साथ में प्रदेश समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष कुमारी वर्षा पवार रतलाम, कोषाध्यक्ष विनीत मेहंदी रत्ता उज्जैन, सचिव डॉ हिमांशु यजुर्वेदी मंदसौर, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश खींची मनासा, समाजसेवी कुमारी मधुबाला पोरवाल नागदा आदि के साथ पूरी संभाग की टीम ने पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई एवं थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लिया।
गोविंद काकानी का रक्तदान में शतक* 

जबलपुर मैं आयोजित राष्ट्रीय थैलेसीमिया~ सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश कार्यशाला में बच्चों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गोविंद काकानी ने अपना 100 वा रक्तदान बंसल ब्लड बैंक जबलपुर में आयोजन टीम के साथ कर रक्तदान का शतक पूरा किया
समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि रक्तदान का यह सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुणे शाखा से 1980 में शुरू हुआ था| पुणे के अलावा बड़ौदा ,इंदौर जबलपुर एवं रतलाम में रक्तदान करने का सौभाग्य
पूज्य गुरुदेव के साथ माता-पिता का आशीर्वाद, परिवार सदस्यों, ब्लड बैंक सदस्यों, चिकित्सक, विभिन्न संस्थाओ, मित्र बंधु प्रेरणा से संभव हुआ है सभी का हृदय से धन्यवाद|
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button