ब्रेकिंग
शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की...
धार्मिकरतलाम

शहर में हर घर होगा श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण …बड़ा गोपाल जी के मंदिर से हुई शुरूआत…

प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार का सेवा प्रकल्प...

Publish Date: September 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पभु राठौड़ परिवार द्वारा धर्म के प्रति अलख जगाते हुए शहरवासियों को श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण किया जाएगा। हर घर श्रीमद्भागवत गीता निशुल्क वितरण की शुरूआत जन्माष्टमी पर्व से शहर के माणकचौक स्थित श्री बड़ा गोपाल जी के मंदिर से हुई। भगवान श्री गोपाल जी के नाम श्रीमद्भागवत गीता मंदिर के पं. मदनलाल जी, उमाकांत जी को सौंपी। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को भी श्रीमद्भागवत गीता प्रदान की गई।

राठौड़ परिवार द्वारा रतलाम से उज्जैन महाकाल निशुल्क तीर्थ यात्रा के बाद सेवा प्रकल्प के तहत हर घर श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण की गई है। राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि शहर में 50 हजार श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण हर घर किया जाएगा। श्रीमद्भागवत गीता के साथ रुद्राक्ष की माला और शिवलिंग भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। श्रीमद्भागवत गीता के निशुल्क वितरण का उद्देश्य श्रीमद्भागवत गीता में बताए गए रास्तों पर चलकर ही मोक्ष प्राप्त करना संभव है। वर्तमान में युवा पीढ़ी को भी अपने धर्म के प्रति जाग्रत करना है। धर्म ग्रंथों के अध्ययन करने से मनुष्य को सदा सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्री कृष्ण के उपदेश, सनातन धर्म की अलख जगाने, अपने धर्म, संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से हर घर श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण किया जाएगा। श्री बड़ा गोपाल जी मंदिर ट्रस्ट सचिव महेश व्यास, सोनू व्यास द्वारा राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ का केसरिया दुपट्टा से सम्मान किया। इस दौरान संगीता राठौड़, राजू हांकी सहित आदि उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button