डीएसपी यातायात में बच्चों को बताएं यातायात के नियम… उनकी जिज्ञासा के प्रश्नों का दिया जवाब….

(www.csnn24.com)रतलाम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा रतलाम के एक निजी स्कूलों में विद्यालय उपभोक्ता क्लब का गठन किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं उनके उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम जिला पंचायत के सहायक कार्यपालन अधिकारी निदेशक शर्मा तथा विशेष अतिथि के तौर पर डीएसपी यातायात आनंद सोनी रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी एवं विद्यालय के भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि यातायात डीएसपी आनंद सोनी ने विद्यार्थियों को यातायात नियम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वह यातायात के ज्यादा से ज्यादा नियमों को लेकर उनसे संवाद करें। उनके उत्साह वर्धन के पश्चात बच्चों ने खुलकर उनसे सवाल जवाब किया जिसमें लर्निंग लाइसेंस को लेकर क्या नियम है तथा अन्य अपनी जिज्ञासाएं उनसे पूछी इसके संदर्भ में डीएसपी यातायात के द्वारा उन्हें विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा प्रोत्साहित किया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। इस दौरान डीएसपी यातायात आनंद सोनी के द्वारा स्वयं के द्वारा निर्मित यातायात से संबंधित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गई इन ज्ञानवर्धक फिल्मों को देखकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली ही साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों मैं भी उसे सराहा।

मुख्य अतिथि निर्देशक शर्मा ने भी अपने वक्तव्य में विषय से संबंधित जानकारी देते हुए इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाना चाहिए जिससे यातायात के अलावा उपभोक्ता भी जागरूक हो सके और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे।






