धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की अपील एक पौधा लगाकर मेरा जन्मदिन मनाएं घर पर रहकर ही हनुमान चालीसा पढ़े….
बागेश्वर धाम पर उम्र रहा जन सैलाब...

(www.csnn24.com) छतरपुर /रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर की अपील, कहां की आप अपने घर से ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और हर घर वृक्ष लगाकर मेरा जन्मोत्सव कार्यक्रम को मनाएं
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपील करी है कि, 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कहां की मंगलवार के दिन अत्यधिक बागेश्वर धाम में भक्तगणों का जन सैलाब देखा गया जिसको लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि 4 जुलाई को मेरा जन्मोत्सव है जिसको लेकर आप सभी देश दुनिया से बागेश्वर धाम आ रहे हैं जिस पर उन्होंने कहा कि मेरी आयु का एक वर्ष कम होने जा रहा है पर आप सभी का स्नेह है लेकिन आप सभी लोग देश दुनिया से बागेश्वर धाम आ रहे हैं तो आप लोग किराए लगाकर इतनी दूर दराज से आ रहे हैं जिस पर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने घर से ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और हर घर एक वृक्ष लगाकर ही मेरे जन्मोत्सव को मनाए, मंगलवार के दिन लाखों की तादात में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंचे अत्यधिक भीड़ देखने और लोगों को परेशान देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं और भक्तगणों से अपील की है।





