ब्रेकिंग
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे...
रतलामरेलवे

रतलाम मंडल के 5 कर्मचारियों सहित कुल 27 कर्मचारियों को महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

Publish Date: May 30, 2024
पश्चिम रेलवे के विभिन्‍न मंडलों के कर्मचारियों द्वारा संरक्षा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य कर अपना योगदान देने वाले कुल 27 कर्मचारियों जिसमें रतलाम मंडल के भी 5 कर्मचारी भी शामिल है, को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने प्रधान कार्यालय, चर्चगेट में सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को फरवरी, मार्च तथा अप्रैल 2024 के दौरान ड्यूटी में उनकी सतर्कता तथा अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और परिणामस्‍वरूप सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। इन 27 कर्मचारियों में से 5 रतलाम मंडल, 8 वडोदरा मंडल, 6 अहमदाबाद  मंडल, मुंबई सेंट्रल  एवं भावनगर  मंडलों से प्रत्येक मंडल के 3  तथा राजकोट  मंडल के 2 कर्मचारी शामिल हैं।
रतलाम मंडल के सम्‍मानित कर्मचारियों में  संदीप कुमार तिवारी-सहायक उज्‍जैन, श्री भागीरथ मीना-लोको पायलट गुड्स, श्री दशरथ लाल धाकड़ –
वरिष्‍ठ सहायक लोको पायलट, श्री सुमन कुमार सिन्‍हा- स्‍टेशन मास्‍टर/उसरा, श्री छोटू लाल मीना-गुड्स ट्रेन मैनेजर/चित्‍तौड़गढ़ शामिल हैं।
इस बैठक में अपर महाप्रबंधक एवं विभिन्‍न विभागों के प्रमुख विभागाध्‍यक्ष भी उपस्थित थे, जबकि मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री मिश्र ने सम्‍मानित किए गए कर्मचारियों की सतर्कता एवं अपने कार्य के प्रति निष्‍ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। सम्‍मानित किए गए कर्मचारियों ने संरक्षा के विभिन्‍न क्षेत्रों जैसे रेल एवं ट्रैक फ्रैक्‍चर का पता लगाना, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक
लगाना, कोचों में पाए जाने वाले धुएं को बुझाना, ब्रेक बाइंडिंग, लटकती वस्‍तुओं का पता लगाना आदि जैसे संरक्षा से संबंधित कार्यों को करते हुए ट्रेनों का सुरक्षित  परिचालन सुनिश्चित करने में उत्‍साह और प्रतिबद्धता दिखाई ।
पश्चिम रेलवे को इन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने
में मदद की।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button