ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार... पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र; सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी... श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक... रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ...लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे... अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला: हाथ में फ्रैक्चर, पंचनामा फाड़कर जेसीबी छुड़ाने का आरो... विरोध की आवाज़ : भारत में अधिकार कभी उपहार नहीं रहे...संघर्ष से हासिल हुए हैं !
जावरानारीमध्य प्रदेशरतलामराजनीति

व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिएः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा…..

श्री देवड़ा का जावरा में किया गया नागरिक अभिनंदन.....विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित.....

Publish Date: August 25, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंचाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा जिले के जावरा में शनिवार को मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद  अनिल फिरोजियासांसद  सुधीर गुप्ताजावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेयश्रीमती रश्मि पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने स्वागत अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा कि प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहेशासन के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सबको उपचार मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आवास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना काम कर रही है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।

सांसद  सुधीर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा का आयोजन सराहनीय है, उपभोक्ता का हित सर्वोपरि होता है, उपभोक्ताओ को न्याय मिले इसमें उपभोक्ता संगठनों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्य अनुकरनीय है।

 

 

सांसद  अनिल फिरोजिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता हित में सरकार सदैव जागरूक है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान संचालित किया है, जिसका प्रभाव दिखने लगा है। शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए भी उल्लेखनीय रूप से कार्य किया गया है।

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन परस्पर एक दूसरे के सहयोग के लिए है, आपसी समन्वय से ही कार्य बनते हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि इन महिलाओं के कार्य अत्यंत विशिष्ट हैं, साथ ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी है।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पद्मश्री डॉ लीला जोशी पर्वतारोही सोनाली परमार, अनुराग चौरसिया कामिनी राठौर, उषा ओझा तथा बबली गंभीर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया कार्यक्रम का संचालन  आईपी त्रिवेदी ने किया।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button