ब्रेकिंग
मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन...
धार्मिकरतलाम

मंगलवार को होगा राठौड़ समाज की जगन्नाथ स्वामी जी एवं जनजागृति यात्रा का रतलाम आगमन

Publish Date: February 5, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। राठौड़ समाज की जनजागृति जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा मंगलवार 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे नगर प्रवेश करेगी। रथयात्रा का स्वागत राठौड़ समाज के बंधुओं के साथ नगर के धर्मप्रेमियों द्वारा किया जाएगा, तत्पश्चात वाहन यात्रा के रूप में अलकापुरी चौराहा से प्रारंभ होकर रतलाम शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगी। यह रथ यात्रा राठौर बंधुओं के जन जागरण एवं सामाजिक सद्भाव हेतु निकाली जा रही है। रतलाम नगर में इस जन जागरण रथ यात्रा का मार्ग अलकापुरी से प्रारंभ होकर राम मंदिर चौराहा, सैलाना बस स्टेंड, शहर सराय, धानमंडी, श्री गोपाल मंदिर, हरदेव लाला की पीपली, तोपखाना, गणेश देवरी से श्री चार भुजानाथ मंदिर पर समापन होगी। राठौड़ समाज एवं आयोजक मंडल ने सभी समाज बंधुओं एवं शहर की धर्मप्रेमी जनता से विनम्र निवेदन है कि अधिकाधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान कर जन जागरण रथ यात्रा को सफल बनाये। समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने वाहनों से दिनांक मंगलवार 7 तारीख को दोपहर 2 बजे पूर्व अलकापुरी के चौराहा पर रथयात्रा के स्वागत के लिए पहुँचे।

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में भ्रमण कर रही इस रथयात्रा का शुभारंभ 17 अपैल 2022 को होकर राठौड़ साहू समाज के 5 लाख बंधुओं की उपस्थिति में 19 मार्च 2023 को जम्बूरी मैदान भोपाल पर एक महाकुंभ के रूप में समापन होगा। रतलाम नगर प्रवेश पश्चात यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान अलकापुरी चौराहा, राम मंदिर, राठौड़ कचौरी सेंटर, सैलाना बस स्टेंड अशोक साइकिल सर्विस, मनोज ट्रेडर्स, राजेंद्र जी राठौर, महेंद्र जी चौहान, श्री गोपाल मंदिर, प्रभु जी एवं नाना सेठ, तोपखाना गोपाल जी पतरा वाला आदि स्थानों एवं निवास स्थानों पर भव्य स्वागत किया जावेगा। शाम 4 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर पर महिला मंडल द्वारा स्वागत पूजन किया जाएगा। शोभा यात्रा समापन पर यात्रा की जगन्नाथ पालकी की पूजन किया जाएगा। रथयात्रा का रात्रि विश्राम रतलाम रहेगा तथा अगले दिन प्रातः यात्रा झाबुआ के लिए प्रस्थान करेगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button