ब्रेकिंग
शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार... एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़... फैक्ट्री पर दबि... भेविन माइंड स्कूल का सैलाना में अभिभावक मिलन समारोह संपन्न.... 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म.... आरोपी गिरफ्तार... RCL के चौथे दिन तक कुल 12 मैचों में 160 चौके ओर 183 छक्कों की हो गई बरसात ... 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्...
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशरतलाम

शातिर डॉक्टर जमशेद लाला गिरफ्तार… एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़… फैक्ट्री पर दबिश…

मुख्य सरगना जमशेद लाल सहित चार आरोपी गिरफ्तार....

Publish Date: March 31, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम / रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है रतलाम पुलिस के द्वारा चिकलाना में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के पश्चात अब रतलाम जिले के पिपलोदा में भी पुलिस के द्वारा एक पोल्ट्री फार्म पर चल रही ड्रग फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई करते हुए अन्तर्राजीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इसमें ड्रग मैन्युफैक्चरिंग के नेटवर्क में डॉक्टर के नाम से जाने जाने वाले जमशेद लाल उर्फ सेठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह इस नेटवर्क का मुख्य सरगना था। ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में इसको डॉक्टर के नाम से जाना जाता था क्योंकि यह ड्रग बनाने में मास्टर है तथा अन्य लोगों को भी इस प्रकार की एमडी ड्रग बनाना सीखा चुका है।

क्या है पूरी कार्रवाई:-

रतलाम  पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  विवेक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा स्थित सलीम पिता अहमद खान के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान परिसर में अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां चार आरोपी सक्रिय रूप से मादक पदार्थ का निर्माण करते गिरफ्तार किए गए।

 

*कार्यवाही का विवरण–* कुछ दिन पूर्व मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिपलौदा अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना पिपलौदा, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गत रात्रि में संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर उक्त पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार लोग मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें  पकड़ा गया।  चारों के नाम पता पूछते अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम खान एवं जमशेद खान बताया। चारों मिलकर केमिकल का उपयोग कर एम डी बना रहे थे।

उक्त पोल्ट्री फार्म की विधिवत तलाशी लेते 200 ग्राम तैयार की गई एम डी एवं एमडी बनाने के केमिकल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भट्टी, ड्रायर मशीन, इलेक्ट्रिक बोर्ड मिले। आरोपियों द्वारा पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ एम डी बनाने की फैक्ट्री का संचालन करना स्वीकार किया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोदा पर कायमी अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*जप्त मशरूका–* 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत लगभग 20 लाख रुपये)
एमडी बनाने का केमिकल 2 ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन – 900 ग्राम,
MDC केमिकल – कुल 140.48 किलोग्राम
HCL केमिकल – 35.600 किलोग्राम
गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं भट्टी, ड्रायर मशीन, छाछ बनाने की मशीन, स्टील की थालियां, मल्टीपिन स्विच बोर्ड, प्लास्टिक कैन एवं अन्य प्रोसेसिंग उपकरण, तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

*गिरफ्तार आरोपी–*

1. रईस खान पिता असलम खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी राकोदा थाना पिपलोदा

2. युसूफ पिता शमशेर खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा

3. सलीम उर्फ राजू पिता अहमद खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी बन्नाखेड़ा थाना आईए जावरा

4. जमशेद खान उर्फ सेठ पिता अफजल खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

*मुख्य सरगना की गिरफ्तारी–* गिरफ्तार आरोपी जमसेद लाला अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अनुभवी एमडी निर्माता है, जिसके विरुद्ध राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश में पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से संगठित ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। दबिश से एक दिन पूर्व लगभग 3 किलो एमडी एक पार्टी को सप्लाई किया जाना भी सामने आया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण सप्लाई चेन की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

*सराहनीय भूमिका–* एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, उनि रघुवीर जोशी, उनि कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, प्र आर महेंद्र धाकड़, आर बालकृष्ण चंदेल, आर विपुल भावसार, आर राधेश्याम चौहान, आर अभय चौहान, आर सोनपाल, आर रवि, आर प्रीतम, आर नारायण सिंह, आर रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, आर नरेंद्र सिंह, आर विजयपाल सिंह, आर विजेश पाटीदार,

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels B.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!