ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
जावरामध्य प्रदेशरतलामराजनीति

मुख्यमंत्री मोहन यादव कल रतलाम जिले के दौरे पर… मालवा के गांधी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय की मूर्ति का करेंगे अनावरण…

भावांतर योजना की राशि का करेंगे अंतरण.... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि....

Publish Date: December 27, 2025

(www.cann24.com) रतलाम जिले के जावरा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री कल रतलाम जिले के जावरा ओर रतलाम में आएंगे इसको लेकर प्रशासन ने पूरी चाकचौबंद व्यवस्था कर ली है। तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भी जोर शोर से तैयारियां जारी है।

मुख्यमंत्री सभा से पहले ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय की मूर्ति का अनावरण तथा उनकी जीवनी पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन करेंगे डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय वर्तमान जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के पिता हैं ।मालवा के गांधी कहे जाने वाले पूर्व सांसद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री जावरा में कॉलेज ग्राउंड पर आम सभा को संबोधित करेंगे तथा करोड़ो की सौगातें जिले को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लघु उद्योग सूक्ष्म विभाग मंत्री चैतन्य काश्यप भी रहेंगे ऐसी जानकारी सामने आई है तथा उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन मंत्री हितानंद भी जावरा आ सकते हैं। इसके अलावा रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 58 वा प्रांत अधिवेशन स्थापना काल के बाद पहली बार रतलाम में रूद्र पैलेस पर होगा तीन दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री दो पर 3:00 करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी विशेष अतिथि रहेंगे।

मुख्यमंत्री कल प्रातः 11:30 बजे ग्राम सुजापुर पहुंचेंगे ऐसी संभावना है इसके अलावा जावरा में दोपहर 12:30 बजे भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड जावरा में आम सभा को संबोधित करते हुए भावांतर योजना की राशि का भी अंतरण करेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!