ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
कानून एवं अपराधजनसम्पर्क

बिलपांक थाना पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश

ट्रैक्टर चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा

Publish Date: January 18, 2023

रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलपांक थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 3 ट्रैक्टर और वारदात में उपयोग की गई ऑल्टो कार जप्त की है।

 बिलपांक थाना पुलिस को जांच के दौरान बदनावर क्षेत्र के ट्रैक्टर चोर गिरोह के 300 बच्चों को पकड़ने में सफलता मिली। जिनसे पूछताछ के दौरान इन बदमाशों द्वारा ट्रैक्टर चोरी करने और आमिर खान नाम के व्यक्ति को बैठना कबूल किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर खरीदने वाले आमिर खान को भी आरोपी बनाया है।

दरअसल बिरमावल पुलिस चौकी पर फरियादी बाबूलाल पाटीदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी 7 जनवरी की रात उसका न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर अज्ञात बदमाश चुरा ले गए हैं। मामले की जांच के दौरान बिलपांक थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदनावर क्षेत्र के गोपाल सिंह सोलंकी, जितेंद्र मईड़ा और विक्रम देवड़ा ट्रैक्टर चोरी कर बेचने का काम करते हैं।

 पुलिस ने जब संदेही गोपाल, जितेंद्र और विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात कबूल कर ली। तीनों आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी कर मनावर निवासी आमिर खान को बेंच दिया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चार अन्य ट्रैक्टर की चोरियां कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रैक्टर और वारदात में उपयोग की जाने वाली ऑल्टो कार सहित ₹10000 नगद भी जप्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी के मामलों और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!