ब्रेकिंग
पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन... बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी.... रतलाम: विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा 10 अगस्त को निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी, कई... खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स, पटेल नगर से 2,095 लीटर/किलोग्राम से ... रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा इप्का लैबोरेट्रीज में आयोजित जागरूकता से... एसवाय एस ग्रुप द्वारा अभियान...नशे के खिलाफ अलख... सैलाना में कुत्तों को क्रूर तरीके से पकड़ने का आरोप, पशु प्रेमियों ने खोला मोर्चा शाला प्रबंधन समिति गठित.. विजय मीणा अध्यक्ष बने... सिकंदर पटेल सदस्य... पहले ही प्रयास में NEET फतह: गांव के अर्जुन ने 581 अंक लाकर परिवार का डॉक्टर बनने का सपना किया साकार...
कानून एवं अपराधरतलाम

बाल संप्रेषण गृह से सात बाल अपचारी फरार, छह पकड़ाए; एक की तलाश जारी….

Publish Date: August 9, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम के बाल संप्रेषण गृह में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां निरुद्ध सात बाल अपचारी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ ही समय में छह बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रात के समय बाल संप्रेषण गृह में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड जवानों के साथ बाल अपचारियों ने मारपीट की। इसके बाद जवानों के पास मौजूद चाबी छीन ली और गेट का ताला खोलकर सातों बाहर निकल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को वायरलेस पर सूचना दी गई। इसके बाद आसपास के इलाकों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया और घेराबंदी कर तलाश शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई में छह बाल अपचारी पकड़ लिए गए।
बताया जा रहा है कि इन बाल अपचारियों में कुछ गंभीर अपराधों के मामलों में निरुद्ध हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म जैसे मामले शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और शहर एसडीएम बाल संप्रेषण गृह पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटना के दौरान दो होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट हुई और उनकी चाबी छीनकर गेट खोला गया था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस फरार बाल अपचारी की तलाश में जुटी हुई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button