ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
राजनीतिसैलाना

विधायक चेतन्य काश्यप ने सैलाना विधानसभा में ली बैठकें…

व्यापारियों को हर कदम पर साथ देने का दिया भरोसा भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को विजयी बनाने का संकल्प...

Publish Date: November 15, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम भारतीय जनता पार्टी की सैलाना विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को आदिवासी अंचल में बैठके ली। इन बैठकों में उन्होंने व्यापारी वर्ग को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया और भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

श्री काश्यप विधानसभा क्षेत्र के प्रवास में सबसे पहले शिवगढ़ पहुंचे और व्यापारियों की मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने सैलाना पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौराना भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल, विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिलिंद पाठक, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, जनपद सदस्य लीलाबाई, पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, व्यापारी प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र मेहता, लाला सोनी एवं घनश्याम जी आदि उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने शिवगढ़ एवं सैलाना की बैठकों में कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं संचालित की है और जिले के साथ पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास किया है। रतलाम के समीप एटलेन एक्सप्रेस-वे पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीना रिफाईनरी के कार्यक्रम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है, जिससे रतलाम फिर से मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केन्द्र बनेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भाजपा सदैव हितैषी रही है और यह वर्ग भी आरंभ से भाजपा को समर्थन देता आया है। इस चुनाव में जिले की पांचों सीटें जीत कर भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र ने वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा विधायक चुनकर जो इतिहास रचा था, उसे इस चुनाव में फिर दोहराना है। श्री काश्यप के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क भी किया। उन्होंने चुनाव जीतने पर पूरे क्षेत्र का विकास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button