ब्रेकिंग
सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन.... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: समस्या ‘कुत्तों’ की नहीं, सिस्टम की विफलता ! 18.98 लाख की मशीन खरीदी पर विवाद, अध्यक्ष ने कहा - भुगतान ही नहीं हुआ तो घोटाले का झूठा आरोप क्यों..... राजधानी एक्सप्रेस बनी द बर्निंग ट्रेन.... दो एसी कोच जलकर खाक... NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%...
कानून एवं अपराधरतलाम

सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा… झाबुआ से आए थे चोरी करने…

दो आरोपी गिरफ्तार....

Publish Date: May 26, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम जिले के सैलाना के मुख्य बाजार में स्टेट बैंक के पास स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स के ताले काट कर चांदी तथा सोने के आभूषण चुराने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्रोफेशनल चोर है तथा 8 चोरी के प्रकरण इन पर दर्ज है। 20 मई रात्रि में शत्रुंजय ज्वेलर्स बड़ा जैन मंदिर के पास यह चोरी की गई थी। चोर यहां से 4.30 किलो चांदी के आभूषण एवं 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण चोरी कर कर ले गए थे जिनकी अनुमानित कीमत ₹9 लख रुपए आकी गई थी। पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर कर चोरों की तलाश शुरू करने के पश्चात लगभग 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे  खंगाले गए यह कैमरे ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत लगाए गए थे। जन सहयोग से लगे इन कैमरो के माध्यम से ही चोरी का खुलासा हुआ। सीसीटीवी के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर पुलिस झाबुआ के झकनावदा पहुंची। इसके बाद   मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम करिया के दौलतपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस ने आनंद गुर्जर एवं फरीद हुसैन निवासी झाबुआ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने उनसे चोरी में गई संपूर्ण ज्वेलरी घटना में प्रयुक्त औजार,एक पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की एक देशी पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित बरामद किए। चोरों ने करिया दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियां में गड्ढा खोदकर चोरी किया गया सामान छिपा रखा था। चोरों ने अन्य जिलों में भी चोरी करना स्वीकार किया है।

विस्तृत जानकारी:-

*👉थाना सैलाना पुलिस की बड़ी सफलता — शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई सोने – चाँदी आभुषण चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सम्पूर्ण मशरूका एवं अवैध हथियार बरामद*
*👉ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मिली सफलता*

*घटना का संक्षिप्त विवरण–* फरियादी प्रेम जैन निवासी सैलाना द्वारा थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.05.2026 की रात्रि में वह अपनी ज्वेलर्स दुकान “शत्रुंजय ज्वेलर्स” बड़ा जैन मंदिर के पास, चन्द्रशेखर मार्ग सैलाना पर बंद कर घर चले गए थे। दिनांक 21.05.2026 की सुबह करीब 06 बजे जैन मंदिर के पुजारी द्वारा फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर देखने पर दुकान के शटर के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे हुए मिले तथा दुकान से लगभग 4.5 किलो चांदी के आभूषण एवं करीब 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण चोरी होना पाए गए। चोरी गए मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख रुपये थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही–* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना सैलाना, थाना बिलपांक, थाना रावटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास लगे अधीक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा कवच के माध्यम से जनसहयोग से रतलाम शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिनका फीड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लिया गया है। लगभग 260 शासकीय कैमरे लगाए गए है। कैमरे की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया गया। घटना स्थल के फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर प्रवेश कर ज्वेलरी को पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में भरते हुए दिखाई दिया। वहीं दूसरा आरोपी बाहर निगरानी करता पाया गया। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदीग्ध आरोपियों की तलाश करते हुए झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा पहुंची। मुखबिर सूचना पर ग्राम करिया से दौलतपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर एवं विकास उर्फ फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका, घटना में प्रयुक्त औजार, एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली राउंड बरामद किए गए। जप्त हथियार एवं उपकरणों के संबंध में पृथक से अग्रिम विवेचना की जा रही है। आरोपियों द्वारा चोरी के बाद मशरूका को ग्राम करिया-दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपाना बताया गया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण–*
*1.* आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर, उम्र 25 वर्ष निवासी झकनावदा जिला झाबुआ
*2.* विकास उर्फ फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 30 वर्ष निवासी झकनावदा जिला झाबुआ

*अन्य वारदातों का भी खुलासा–* पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना सैलाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तिविहार में चोरी करना, थाना बिलपांक क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कमेड में हिंगलाज माता मंदिर चोरी की घटना को अंजाम देना तथा पेटलावद एवं झाबुआ क्षेत्र में भी चोरी एवं नकबजनी की वारदातों में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है।इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा ग्राम दलौदा जिला मंदसौर से एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा सांवरिया सेठ मंदिर जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) क्षेत्र से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया गया है। संबंधित घटनाओं के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*जप्त मशरूका–*
▪️ चोरी गए लगभग 4.5 किलो चांदी के आभूषण
▪️ करीब 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण
▪️ घटना में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर एवं अन्य औजार
▪️ एक देशी पिस्टल
▪️ एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली राउंड
▪️ एक बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
▪️ चोरी में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य सामान

*सराहनीय भूमिका–*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेंद्रसिंह गडरिया, निरीक्षक अय्युब खान, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उप निरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), सउनि शंकरसिंह शक्तावत, सउनि सिताराम तेनीवार, सउनि हितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, प्रधान आरक्षक आतिश धानक, प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी, प्र आर नारायणसिंह जादौन, आरक्षक माखनसिंह सुरमा, आरक्षक अवधेश परमार, आरक्षक अभिषेक पाठक, आरक्षक अर्चित दुबे, प्रधान आरक्षक चालक पप्पू वाघेला, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक तूफान भूरिया, आर अर्जुन मकवाना, आर यशपाल धनगर, एवं सीसीटीवी टीम उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्र आर शांतिलाल डिंडोर, आर पारस चावला, आर समरथ डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!