ब्रेकिंग
रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद.... सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ...
जनसम्पर्करतलाम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निपटारा विभाग समय सीमा में करें अन्यथा पेनल्टी के लिए तैयार रहें..

1000 रुपए पेनल्टी और तनख्वाह भी कटेगी.

Publish Date: April 18, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुई कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की लंबीत शिकायतों का निपटारा समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें अन्यथा एक निर्धारित टाइम लाइन निर्धारित कर प्रति शिकायत 1000 रूपए पेनल्टी के लिए तैयार रहें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में पीएचई, ऊर्जा, नगर निगम, पंचायत सामाजिक न्याय, वित्त विभागों की ज्यादा शिकायतें लंबित है। राजस्व विभाग की शिकायतों के संबंध में कलेक्टर ने सभी नायब तहसीलदार और तहसीलदारों को चेतावनी दी कि शिकायतों का निपटारा नहीं किया तो वेतन कटेगा डीपीसी को भी घटिया कार्य करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में खराब कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ खंड चिकित्सा अधिकारियों पर नियंत्रण रखकर शिकायतों का निराकरण कराएं।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button