ब्रेकिंग
रतलाम में कांग्रेस नेता के मकान पर जुए की महफिल, 9 गिरफ्तार.... लॉ कॉलेज में बाहरी तत्वों के द्वारा प्रवेश करने का मामला... पुलिस कप्तान ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी ... रतलाम में इंसानियत हुई शर्मसार: बेजुबान कुत्ते पर बेरहमी से हमला, दोनों आंखों में गंभीर चोट; आरोपी प... तेजा दशमी जुलूस में हंगामा: पुलिसकर्मी को मारा चांटा, थाने पहुंचकर माफी लिखी और छोड़ दिया.... गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचते रहे पिता, बेटी ने हासिल की Gmc रतलाम में MBBS सीट... रतलाम रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार... कपल गरबा नहीं, 11 दिन के गणेश उत्सव का पारंपरिक गरबा था ; रतलाम लॉ कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों... अकाल में रोजगार देने के लिए बनवाया था मंदिर, आज 24 फीट ऊंचे गणेश के दरबार में पूरी होती हैं मन्नतें.... गणेश चतुर्थी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी गांव बनबनी की बेटी प्रेमलता ने रचा सफलता का इतिहास, GMC भोपाल में MBBS में लिया प्रवेश...
रतलामराजनीति

कायाकल्प योजना के तहत रतलाम की सड़कों के लिए बजट में दस करोड़ स्वीकृत – विधायक चेतन्य काश्यप

स्वच्छता अभियान में वाहन खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख स्वीकृत - विधायक काश्यप ने महापौर पटेल को पत्र सौंपा - नगर निगम 16 कचरा संग्रहण वाहनों की करेगा खरीदी

Publish Date: March 4, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम, कायाकल्प योजना के तहत रतलाम शहर की प्रमुख सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसके लिए बजट में दस करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण के प्रस्तावों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सड़कों के लिए नगरीय निकायों से प्रस्ताव बुलवाएं गए थे। कायाकल्प योजना के तहत शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण कराए जाने के साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण और उनकी मरम्मत का कार्य होना है। शासन ने 15 जनवरी तक प्रस्ताव बुलाए थे, जिस पर नगर निगम द्वारा शहर की मुख्य सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इन प्रस्तावों को स्वीकार कर शासन ने योजना के तहत दस करोड़ रूपए बजट में स्वीकृत किए है। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ आवागमन के लिए अच्छी, मजबूत एवं आरामदेह सड़क उपलब्ध कराना है। इसमें डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ ही सीमेन्ट कांक्रीट की सड़कों का मजबूतीकरण और पुनः निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान में वाहन खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख स्वीकृत
शहर में स्वच्छता के लिए वाहनों की कमी अब नहीं होगी। विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपए स्वीकृत कर महापौर प्रहलाद पटेल को इसका पत्र सौंप दिया है। उक्त राशि के माध्यम से निगम 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी की जाएगी, जिसमें अतिरिक्त शेष राशि नगर निगम की होगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को पहले नंबर पर लाने की कवायद नगर निगम कर रही है, लेकिन निगम के पास वार्डों में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाले कुछ वाहन खराब हो चुके है। विधायक श्री काश्यप द्वारा कचरा वाहनों की कमी होने से आमजन की परेशानी को देखते हुए विधायक निधि से 25 लाख रूपए की राशि नगर निगम को स्वीकृत की है। उक्त राशि से नगर निगम को काफी मदद मिलेगी। निगम के द्वारा विधायक निधि से जारी की गई राशि में शेष राशि मिलाकर 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी जल्द ही की जाएगी, जिससे प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन जा सके और प्रतिदिन हर घर से कचरा संग्रहित कर स्वच्छता में रतलाम को नंबर वन लाया जा सके।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button