ब्रेकिंग
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन... राज्यसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द.. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार पुनः सुर्खियों में... आखिर क्यों है उनके दोनों मोबाइल बंद....
कानून एवं अपराध

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरो की मदद से सनसनीखेज अन्धे कत्ल का पर्दाफाश….

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण...

Publish Date: June 3, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम पुलिस के द्वारा रचना उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा आज कर दिया गया है। विगत 23 तारीख को रचना उपाध्याय के पति भगवती लाल उपाध्याय के द्वारा उसकी गुमशुद की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 26 तारीख को महिला का शो एक बोरी के अंदर पेटलावद जिला झाबुआ के अंतर्गत मिला था।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  दिनांक:-23.05.2024 को थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर सूचनाकर्ता भगवतीलाल उपाध्याय की सूचना पर गुमशुदा रचना पति भगवतीलाल उपाध्याय निवासी वर्धमान नगर रतलाम के गुम होने पर गुमइन्सान क्रमांक 68/24 पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी। दिनांक 26.05.2024 को थाना पेटलावद जिला झाबुआ पुलिस द्वारा थाना पेटलावद में पंजीबद्ध मर्ग क्रमांक – 55/2024 धारा 174 द.प्र.सं. में अज्ञात महिला के शव की पहचान हेतु थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर उपस्थित होकर सूचना दी थी जो उक्त गुमशुदा महिला रचना उपाध्याय के परिजनो को सूचित कर अज्ञात महिला के शव की पहचान कराई गई थी जो परिजनो द्वारा उक्त अज्ञात महिला के शव को बदन पर पहने कपड़े व हाथ पर बने टेटू की मदद से रचना पति भगवतीलाल उपाध्याय उम्र 38 वर्ष निवासी वर्धमान नगर रतलाम के रूप में पहचान की गयी थी । थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर पुर्व से गुमशुदगी पंजीबद्ध होने से थाना पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा उक्त मर्ग की जांच पर से जीरो एफआईआर धारा 302,201 भादवि की अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान व असल अपराध पंजीबद्ध हेतु केस डायरी थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर प्रेषित की गयी थी जो उक्त एफआईआर पर असल अपराध क्रमांक 386/2024 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

*टीम का गठन –*  पुलिस अधीक्षक  रतलाम  राहुल कुमा लोढ़ा के निर्देशन में  अति. पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा,  नगर पुलिस अधीक्षक  रतलाम  अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक  राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रतलाम  राहुल कुमार लोढा द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 10000/- रूपये का ईनाम की उद्घोषणा की गई ।
*कार्यवाही का विवरण –* उक्त महिला की हत्या के अपराध की पतारसी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा शहर मे स्थापित 100 से अधिक पुलिस सीसीटीवी कैमरे एवं प्रायवेट कैमरों की सहायता ली गई l अनुसंधान के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से महिला आखिरी बार दिनांक 23.05.2024 को शाम करीब 06.00 बजे संदेही संतोष पिता श्यामलाल राव के साथ नगर निगम तिराहे पर देखी गई थी जिसे शहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे व विभिन्न स्थानों के प्रायवेट कैमरों की सहायता से ट्रेक करते हुये संदेही संतोष राव महिला रचना उपाध्याय के साथ कान्वेंट तिराहे स्थित मुफद्दल विला मे अंदर प्रवेश करते हुये दिखाई दिया। जिस पर से संदेही संतोष पिता श्यामलाल राव को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सघनता से पूछताछ की गई थी जिस पर संदेही संतोष राव द्वारा प्रेम प्रसंग मे महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया तथा महिला की स्कूटी पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट तोडकर खाचरोद मे सुनसान स्थान पर खडी करना तथा महिला के फोन तोडकर रास्ते मे फेंक देना व मृतिका रचना उपाध्याय की डेड बॉडी को अपने मित्र सलमान के साथ मिलकर रस्सी से बांधकर चद्दर मे लपेटकर कार्टन से ढककर लोडिंग ऑटो से रानीसिंग के आगे माही नदी मे पुल के टूटे हुये हिस्से से नदी मे फेंकना स्वीकार । जिस पर से आरोपी संतोष पिता श्यामलाल राव उम्र 39 साल निवासी हाकिमबाडा रतलाम को गिरफ्तार किया गया तथा हत्या मे प्रयुक्त लोडिंग वाहन फरार अन्य सह आरोपी सलमान को दिनांक 03.06.2024 को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है तथा घटना मे प्रयुक्त वाहन महिला की स्कूटी व अन्य सामग्री जप्ती की प्रक्रिया की जा रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी –*
01. संतोष पिता श्यामलाल राव उम्र 39 साल निवासी हाकिमबाडा रतलाम ।
02. सलमान पिता मोहम्मद एहसान उम्र 32 साल निवासी चिंगीपुरा रतलाम ।
*सराहनीय भूमिका –*
अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती से लेकर अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं गुरफ्तारी मे निरी. राजेन्द्र वर्मा , उनि सत्येन्द्र रघुवंशी , उनि अमित शर्मा सायबर सेल रतलाम , सउनि बब्लू डागा ,सउनि इशाक खान, प्र.आर. नीरज त्यागी, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. तपेश गोसाई, प्र. आर बलराम पाटीदार, प्र आऱ मनमोहन शर्मा, प्र.आर. हिम्मत सिंह, आर. कपिल , आर. लखन , आर. अर्जुन खींची , आर. मोहन पाटीदार , आर. अभिषेक पाठक, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती ,आर. कान्हा मेघवाल, आर. राजेश प्रजापति आर विपुल भावसार व चालक संजय एवं सीसीटीवी शाखा से उनि राजा तिवारी, प्र आर शान्तिलाल डिंडोर, आर पारस चावला, आर लाखन धबाई की सराहनीय भूमिका रही ।*विशेष भुमिका –* प्र.आर बलराम पाटीदार द्वारा महत्वपुर्ण सुचना प्रदान की गई।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button