ब्रेकिंग
श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन.... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: समस्या ‘कुत्तों’ की नहीं, सिस्टम की विफलता ! 18.98 लाख की मशीन खरीदी पर विवाद, अध्यक्ष ने कहा - भुगतान ही नहीं हुआ तो घोटाले का झूठा आरोप क्यों..... राजधानी एक्सप्रेस बनी द बर्निंग ट्रेन.... दो एसी कोच जलकर खाक... NEET पेपर घोटाले के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा; कॉलेज गेट पर फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला.. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100%... यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है....ASE ACADEMY.... NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्या... बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 202...
ADVTरतलामशिक्षा एवं करियर

रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन….

Publish Date: May 20, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम,  सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए (BBA) एवं बीसीए (BCA) तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणामों में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों ही पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह जानकारी देते हुए रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत तथा संस्थान के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

संस्थान की मेरिट सूची की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष में कु. उम्मेहानी खामोशी पिता श्री शब्बीर हुसैन खामोशी ने 87.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं कु. अल्जीना खान पिता श्री मोहम्मद अफजल खान ने 86.80% अंक लाकर द्वितीय तथा कु. निशिता पाटीदार पिता श्री परमेश्वर पाटीदार ने 86.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

इसी प्रकार बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कु. अशिका पांचाल पिता श्री आत्माराम पांचाल ने 86.20% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, कु. दीप्ति कुशवाह पिता श्री राकेश कुशवाह ने 84.00% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कु. प्रांजल शर्मा पिता श्री संजय शर्मा ने 82.30% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत एवं प्राध्यापक डॉ अमित शर्मा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो.निर्मल जाधव, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. कृष्ण कांत प्रजापत,प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. यक्षेंद्र हेरोड, प्रो. प्रांजल गौतमी सहित कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!