ब्रेकिंग
सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री च... शताब्दी संकल्प अनुयाज के अंतर्गत श्री बुद्धेश्वर भवन टाटानगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न..... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित..ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर... सैलाना शत्रुंजय ज्वेलर्स.. चोरी का खुलासा... झाबुआ से आए थे चोरी करने... अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 ... 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ... डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की... श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह.... रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन.... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: समस्या ‘कुत्तों’ की नहीं, सिस्टम की विफलता ! 18.98 लाख की मशीन खरीदी पर विवाद, अध्यक्ष ने कहा - भुगतान ही नहीं हुआ तो घोटाले का झूठा आरोप क्यों.....
जनहित ख़बरेरतलाम

सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप….

विधायक निधि से रोटरी ट्रस्ट को प्रदत्त कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण पुनीत काम से स्थापित होंगे सेवा के नए आयाम ....

Publish Date: [post_published]

(www.csnn24.com)रतलाम,  केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधायक निधि से प्रदत्त कार्डियक एम्बुलेंस का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। रोटरी क्लब रतलाम मंडल 3040 एव रोटरी सोश्यल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट रतलाम द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी मंडलाध्यक्ष सुखदेव सिह घुम्मन एवं संस्कार कोठारी विशेष अतिथि रहे ।

मंत्री श्री काश्यप ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, इसने सेवा के क्षेत्र में स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया है । गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है , जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। श्री काश्यप ने पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी द्वारा महिलाओं के एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों तथा गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आरंभ एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। श्री काश्यप ने कार्डियक एम्बुलेंस को भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर संचालन की आवश्यकता जताई।
आरंभ में रोटरी सोश्यल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि लोकार्पित एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था है। इसका संचालन रोटरी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। एंबुलेंस की लागत 48 लाख 62 हजार रुपए के लगभग है । विधायक निधि से पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराते हुए साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की गई है। एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
समारोह में रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे, रोटरी ट्रस्ट सचिव रितेश वोहरा, रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत,  ट्रस्टी सुशील छाजेड, मुस्तफा स्टेशनवाला, सिद्धार्थ जैन, विपीन पोरवाल, अनूप सेठिया और अशोक तातेड़ सहित अन्य रोटरी पदाधिकारी सदस्य एव विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में मंत्री श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया ।
[button color="red" size="big" link="https://www.youtube.com/@csnn24" icon="" target="true" nofollow="false"]CSNN24 यूट्यूब चैनल के लिए यहाँ क्लिक करें[/button]
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button