ब्रेकिंग
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न... राजेश जैन होंगे संभागीय अध्यक्ष... खाद-बीज, बिजली और किसानों की समस्याओं की लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेड्स पर पुलिस से हु... मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन...
राजनीतिस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

आयुष्मान भारत योजना में रतलाम को नंबर एक बनाना है- मंत्री चेतन्य काश्यप…

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए बना है...रतलाम शहर के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों के घर तक पहुंचेगा पीवीसी आयुष्मान कार्ड...

Publish Date: January 18, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम आयुष्मान भारत योजना के तहत रतलाम शहर के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को कार्ड वितरण कार्य का शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल,जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, समाजसेवी गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, निलेश गांधी, मंडल महामंत्री एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सीएमएचओ डाॅ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन डाॅ. एम.एस. सागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि आयुष्मान भारत, निरामया भारत नारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया। यह सिर्फ नारा या कोई चुनावी वादा नहीं है। आपने और हमने सुना है मोदीजी ने एक लाइन दी है, संकल्प और संकल्प से सिद्धी। उन्होने जो भी संकल्प लिए है, उन्हे पूरा करने का प्रण लेकर आगे बढ़ रहे है, यह हम बीते दस वर्षों से सब देख रहे है। आज हम यहां रतलाम नगर के 50 हजार कार्ड वितरण का शुभारंभ करने के लिए एकत्र हुए है। आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भारत सरकार ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए बनाया है। आयुष्मान भारत योजना में आज हम प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। हमे अब नंबर एक पर आने का संकल्प लेना होगा और मोदीजी ने जो मंत्र दिया है, संकल्प से सिद्धी उसके लिए प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम सब चाहते है कि संसार में सभी सुखी रहे लेकिन हमारी दिनचर्या ऐसी है कि हम थोड़ी से गलती करते है और बीमार हो जाते है। जब परिवार में कोई बीमार होता है तो पूरा परिवार टूट जाता है। ऐसे में कोई हमे संबल देता है तो वह आयुष्मान कार्ड है। मंत्री श्री काश्यप के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रतलाम प्रदेश में दूसरे नंबर है और हम रतलाम को पहले नंबर पर लाने के लिए संकल्पि है। कार्यक्रम के आरंभ में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सहित चिकित्सा अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया गया। सीएमएचओ ने योजना की जानकारी दी एवं स्वागत भाषण सिविल सर्जन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button