ब्रेकिंग
मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन लोगों की मौत, 12 से अ... सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात... एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को मालवी गराडू के नाम से... रतलाम में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी रही आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल... सिंहस्थ-2028 की तैयारियां संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप, उज्जैन में मेला भूमि विकसित की जाए : महंत... रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर.... रतलाम के ग्राम करमदी में भारी तनाव; संदिग्धों की घुसपैठ से जागे ग्रामीण, सुरक्षा और 'सर्विलांस ड्रोन... शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों का 2.5करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार... रतलाम जिले की सैलाना जनपद की ग्राम पंचायत करिया में 5 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन...
इंस्पिरेशनलजनहित ख़बरेदेशपर्यावरणमध्यभारतरतलामराजनीति

पशुधन आयात निर्यात हमारी संस्कृति के विरुद्ध… विधायक चैतन्य कश्यप…

विधायक चैतन्य कश्यप ने केंद्रीय पशुपालन मंत्री को लिखा पत्र... पशुधन आयात निर्यात विधायक पर रोक लगाने की मांग...

Publish Date: June 20, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम पशुधन आयात और निर्यात विधेयक 2023 (ड्राफ्ट)को निरस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस ड्राफ्ट पर गंभीरता से पुनर्विचार कर तत्काल इसे निरस्त किया जाए। यह मांग विधायक चेतन्य काश्यप ने भारत सरकार के पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला को पत्र लिखकर की है। श्री काश्यप ने बताया कि पशुधन आयात और निर्यात हमारी संस्कृति के विरूद्ध है। इसे लेकर समस्त अहिंसक समाज इस विधेयक पर आक्रोश में है और इसका घोर विरोध भी हो रहा है।


पशुधन आयात और निर्यात विधेयक 2023 का ड्राफ्ट जारी होने के बाद से इसका विरोध शुरू हो गया था। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि उक्त ड्राफ्ट आश्चर्यजनक रूप से मवेशियों और जानवरों को कमोडिटी के रूप में परिभाषित करता है और उनको लाइव स्टॉक एक्सपोर्ट करने की कानूनी जामा पहनाना चाहता है। जिंदा पशु, पक्षियों एवं मवेशियों को हेरा-फेरी कर उनके आयात-निर्यात को इस तरह से पुश करना संविधान के प्रावधानों व भावनाओं के खिलाफ है। ऐसे में इस ड्राफ्ट को समस्त अहिंसक समाज के विरोध व आक्रोश को देखते हुए तत्काल निरस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button