ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
कानून एवं अपराधदेशमध्यभारतरतलाम

मुरैना में खूनी खेल, जमीन के विवाद में गई 6 जान…

Publish Date: May 5, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम/मुरैना। चम्बल अंचल का मुरैना आज एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा गया, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया, विवाद सुबह सुबह शुरू हुआ, पहले लाठियां निकली फिर घरों से बंदूकें निकल आई, बंदूक हाथ में आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

पहले चली लाठी

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे गांव के दो परिवार जमीन को लेकर आपस में भिड़ गये, घरों की महिलाएं बाहर निकल आई और मुंहवाद शुरू हो गया,  पुरुष हाथों में लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

3 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने घर से बंदूकें निकाल ली और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी,  बंदूक चलते ही वहां भगदड़ मच गई , देखते ही देखते 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वाले एक ही परिवार के हैं जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, गोली लगने से तीन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से कहा रहा था जसमीन का विवाद

बताया जा रहा है कि गांव के इन दोनों परिवारों में लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जमीनी विवाद में इसी लेपा गांव में 2014 में भी मर्डर हुआ था, आज हुए विवाद और सामूहिक हत्या की सूचना पुलिस को लगते ही सिहोनिया थाने का फ़ोर्स वहां पहुंचा, पुलिस ने थोड़ी ही देर में गांव को छावनी बना दिया।

मृतकों के परिजनों के मुताबिक विवाद के बीच लगभग 8 लोग गाड़ी से उतरे और बिना कुछ देखे फायरिंग शुरू कर दी उन्होंने आरोप लगाये कि छोटू, सोनू पुत्र वीरभान, बलराम, श्यामू, भूरे पुत्र सोभराज और रामू, मोनू पुत्र धीर सिंह  ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 6 लोगों को जान से मार दिया।

मारने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

मरने वालों में संजू सिंह, संजू के पिता और सत्य प्रकाश के साथ इसी परिवार की 3 महिलाएं शामिल हैं, गोलीबारी में नीरज सिंह, विनोद और वीरेंद्र घायल हैं जिनका इलाज जारी है, उधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, हालात से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!