सावधान यदि रात को घूम रहे हो मस्त, तो पुलिस मिलेगी सख्त…
शराबी वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई

रतलाम पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालो एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालो एवं सार्वजनिक स्थानों पर या अहातो में बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसपर जिले के समस्त थानो में लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान पिछले दो दिन में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालको के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध 36 बी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालो एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की बड़े स्तर पर चेकिंग कर लगातार कार्यवाही की जावेगी।





