ब्रेकिंग
बंधुआ वोटर' या सियासी मोहरा? कायस्थ समाज की अंधी वफादारी का सिला......'राजनीतिक वनवास और अपमान... नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित... मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई.... भेविन माइंड स्कूल में समर कैंप 2026 का आयोजन... अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमार की NEET एग्जाम के बाद विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्... 1 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की शराब, बियर व वाहन जप्त... पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ ... विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता... लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले... जिला अभिभाषक संघ में महीलाओं की भागीदारी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित...
रतलामराजनीति

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का संकल्प…

मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार - विधायक चेतन्य काश्यप...विधायक काश्यप ने सर्वहारा वर्ग के कल्याण के कार्य किए - राष्ट्रीय महासचिव शंभूनाथ टुंडिया...

Publish Date: October 21, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम हर व्यक्ति के जीवन में दो-तीन काम महत्वपूर्ण होते है। स्वयं के घर की छत, बच्चों की शादी और उनकी बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार, जिसकी सुविधा मध्य प्रदेश में पूरी तरह से है। भाजपा आपके जीवन की सभी चिंताओं को दूर करने का काम कर रही है। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को रंगोली में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।


इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात विधायक शंभूनाथ टुंडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री नेहा मेहर, मोर्चा के प्रदेश सदस्य नंदकिशोर तोषावड़ा, राहुल निंदाने, मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, कार्यक्रम प्रभारी एवं मोर्चा के जिला महामंत्री सुदीप पटेल मंचासीन रहे।


श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से आपके बच्चों का भविष्य सुदृढ़ होगा। इसमें रतलाम के साथ-साथ आसपास के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मप्र में भाजपा की पहली सरकार है, जिसने अजा के बच्चों को विदेश में पढ़ने की व्यवस्था की और हर वर्ग के कल्याण के कार्य किए है।
मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात विधायक शंभूनाथ टुंडिया ने कहा कि काश्यप जी ने दो बार चुनाव जीतकर नगर की काया पलट कर रख दी है। भाजपा के मूलमंत्र अंत्योदय के लिए पार्टी काम कर रही है। गरीबों के कल्याण के कार्य विधायक काश्यप ने प्राथमिकता से किए है। हमारा संकल्प गरीबी मुक्त भारत निर्माण है। लोग कहते है कि राम मंदिर निर्माण से क्या होगा तो उसका जवाब हमारे पास होना चाहिए कि वहां पहले महर्षि वाल्मीकि का मंदिर निर्माण हो रहा है। मप्र में संत रविदास जी का मंदिर भी बन रहा हैं और डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में भी भाजपा ने कई कार्य किए है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने का आह्वान किया। सम्मेलन को महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने भी संबोधित किया। संचालन सुदीप पटेल ने किया। आभार सुनील सारस्वत ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!